Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAmit Shah Expresses Condolences on the Demise of Acharya Kishore Kunal
किशोर कुणाल का निधन दुखद : शाह
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल का निधन दुःखद है और उन्होंने शिक्षा व स्वास्थ्य के...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 29 Dec 2024 06:10 PM

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर गृह मंत्री ने कहा कि महावीर मंदिर न्यास के सचिव व पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का निधन दुःखद है। सेवा, संस्कृति और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित किशोर कुणाल ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।