सीआईएमपी के छात्र एआई के जरिये सीखेंगे प्रबंधन

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए अपने पीजीडीएम प्रोग्राम में ‘एआई एंड एनालिटिक्स’ में नई स्पेशलाइजेशन की शुरुआत की है। कोर्स में डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, बिजनेस इंटेलिजेंस और एथिक्स इन एआई जैसे विषय शामिल होंगे। आवेदन के लिए स्नातक में 50% अंक आवश्यक हैं।

सीआईएमपी के छात्र एआई के जरिये सीखेंगे प्रबंधन

व्यापार प्रबंधन में ‘एआई’ के महत्व को समझते हुए चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (सीआईएमपी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए अपने पीजीडीएम प्रोग्राम में ‘एआई एंड एनालिटिक्स’ में नई स्पेशलाइजेशन की शुरुआत की है। कोर्स में बिजनेस के लिए डेटा साइंस, जिसमें छात्र रॉ डेटा को इकट्ठा करना और उन्हें विश्लेषण के लिए तैयार करना सीखेंगे। मशीन लर्निंग फॉर मैनेजर्स भी पढ़ेंगे, जिसमें एल्गोरिदम की मदद से सेल्स, मांग और ग्राहक व्यवहार की सटीक भविष्यवाणी के बारे में पढ़ाया जाएगा। कोर्स अंतर्गत बिजनेस इंटेलिजेंस और डैशबोर्ड में विद्यार्थियों को पॉवर बीआई जैसे टूल्स पर हाथ से काम करके डेटा को विजुअल रूप में बदलना सिखाया जाएगा। एथिक्स इन एआई में तकनीक के सही और नैतिक इस्तेमाल के बारे में भी बताया जाएगा, ताकि कंपनियों को गलत निर्णय से बचाया जा सके। हर सेमेस्टर में लाइव प्रोजेक्ट और केस स्टडी होंगे, जहां छात्र असली कंपनियों के डेटा पर काम करेंगे। यानी पूरा कोर्स छात्रों को एआई सक्षम मैनेजर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है。

कोर्स के लिए ये कर सकेंगे आवेदन :

इस कोर्स के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को स्नातक में कम से कम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य है। एससी-एसटी और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए यह 45% है।

मेरिट आधारित छात्रवृत्ति भी, कैट-मैट-जैट और सीमैट के स्कोर के आधार पर करें आवेदन :

संस्थान ने इस कोर्स के लिए मेरिट आधारित छात्रवृत्ति की भी घोषणा की है। प्रवेश के लिए उम्मीदवार कैट 2025, जैट 2026, सीमैट 2026, जीमैट (सितंबर 2025 या बाद में), एटीएमए 2026 या सीयूईटी पीजी 2026 के स्कोर से आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने कैट या जैट में 80 परसेंटाइल से अधिक स्कोर किया है, उन्हें डेढ़ लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी, वहीं 70 से 80 परसेंटाइल के बीच स्कोर वालों को एक लाख रुपये मिलेंगे। सीमैट या मैट में 80 परसेंटाइल से अधिक स्कोर वालों को एक लाख रुपये और 70 से 80 परसेंटाइल के बीच स्कोर वालों को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

सामान्य प्रश्न

इस कोर्स के लिए आवेदन कैसे करें?
इस कोर्स के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।