Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAgriculture Minister Reviews Drainage and Infrastructure Plans in Danapur
दानापुर को जलजमाव से मुक्त कराना पहली प्राथमिकता: रामकृपाल

दानापुर को जलजमाव से मुक्त कराना पहली प्राथमिकता: रामकृपाल

संक्षेप:

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने दानापुर विधानसभा क्षेत्र में जल-जमाव, सड़कों की स्थिति और पेयजल आपूर्ति पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने जल जमाव से मुक्ति को प्राथमिकता दी और नाला निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। खगौल नगर परिषद में वेंडिंग जोन बनाने की योजना भी चर्चा में रही।

Jan 13, 2026 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को कृषि भवन में दानापुर विधानसभा क्षेत्र में जल-जमाव, सड़कों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति और आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित योजनाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि दानापुर को जल जमाव से मुक्ति दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है। 250 करोड़ की 34 किमी लंबी बड़े नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। बुडको से कहा कि मार्च के पहले सभी योजनाओं को पूर्ण कर ले, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बिस्कुट फैक्ट्री रोड,गोला रोड चौड़ीकरण और रूपसपुर नहर रोड के चौड़ीकरण के काम में भी तेजी लाने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम के वार्ड तीन में पांच बड़े नालों का निर्माण किया जाना है। जिसका डीपीआर बनाया जा रहा है। खगौल नगर परिषद में सम्राट अशोक भवन और मोती चौक के पास वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते सभी अधिकारियों के साथ दानापुर और खगौल नगर परिषद में किए जा रहे नाला निर्माण की योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। बैठक में नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, पटना नगर निगम, नगर परिषद् दानापुर एवं नगर परिषद् खगौल के कार्यपालक पदाधिकारी, बुडको पटना पश्चिम के परियोजना पदाधिकारी तथा दिल्ली मेट्रो पटना के परियोजना प्रबंधक भी उपस्थित थे।