मिट्टी जांच को बनाई गई 32 लैब : रामकृपाल

Apr 08, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने किसानों से खेती को वैज्ञानिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने की अपील की। मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना के तहत 32 नई लैब स्थापित की गई हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3 लाख मिट्टी नमूनों का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 2.98 लाख नमूनों का विश्लेषण कर कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया।

मिट्टी जांच को बनाई गई 32 लैब : रामकृपाल

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने खेती को वैज्ञानिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने की अपील किसानों से की है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना का राज्यभर में प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। 32 नई लैब स्थापित की गई है। इससे किसानों के खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार कर उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के लिए तीन लाख मिट्टी नमूनों के संग्रहण एवं विश्लेषण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करके 2.98 लाख मिट्टी नमूनों का विश्लेषण पूर्ण कर कृषकों को उनके खेत के अनुसार मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा अनुमंडल स्तर पर कृषकों को मिट्टी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के 25 जिलों गोपालगंज, भभुआ, रोहतास (2), सुपौल (2), मधुबनी (2), सारण (2), पटना (2), नवादा, भोजपुर, कटिहार, वैशाली, पूर्वी चम्पारण (2), खगड़िया, अररिया, सीतामढ़ी (2), समस्तीपुर, गया, प0 चम्पारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगुसराय, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर एवं मधेपुरा जिले के अनुमंडल के प्रखंड में निर्मित प्रखण्ड कृषि कार्यालय (ई-किसान भवन) में कुल 32 अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।