मुसल्लपुर बाजार समिति का सीमांकन कर जल्द निर्माण होगा
पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार के तीन-चौथाई हिस्से की नापी नहीं हो पाई है, जिससे चहारदीवारी का कार्य रुका हुआ है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने अधिकारियों को सीमांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बाजार का जीर्णोद्धार 68.41 करोड़ रुपये से किया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिलेगा।

पटना के मुसल्लहपुर स्थित कृषि बाजार प्रांगण के लगभग तीन-चौथाई हिस्से की नापी एवं सीमांकन नहीं हो पाया है। इस कारण चहारदीवारी का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने इस पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को बाजार समिति के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को अविलंब सीमांकन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा इस वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण करने को कहा। निरीक्षण के बाद मंत्री ने बताया कि 68.41 करोड़ रुपये से बाजार प्रांगण का जीर्णोद्धार कार्य और आधुनिकीकरण कराया जा रहा है।
मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण को ई-नाम प्लेटफॉर्म से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंडियों से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकेगा।किसानों के वाहनों को नो एंट्री से मुक्त करने की मांगनिरीक्षण के दौरान पटना फल-सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने कोल्ड स्टोरेज के निर्माण, संतरा भंडारण के लिए दो विशेष चैंबर तथा एक प्रदर्शनी हॉल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। गेट नंबर-2 से आने वाले किसानों के वाहनों को नो-एंट्री से मुक्त करने का भी आग्रह किया। इस पर कृषि मंत्री ने जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बाजार प्रांगण में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, गोदाम सहित सभी आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है, जिससे किसानों और व्यापारियों को एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बाजार परिसर उपलब्ध होगा। इस दौरान कृषि विपणन निदेशक शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


