साठ वर्ष की उम्र के लोग भी आधार अपडेट करवाने पहुंच रहे
आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया में तेजी आ रही है। यूआईडीएआई के अनुसार, दस साल बाद आधार अपडेट करना अनिवार्य है। कई लोग साठ साल की उम्र में अपडेट के लिए आ रहे हैं। अंतिम तिथि 14 जून है। बच्चों के लिए भी बायोमीट्रिक अपडेट जरूरी है। मृत व्यक्तियों के आधार कार्ड को डिएक्टिवेट करने की अपील की गई है।

आधार कार्ड सुधार करने के साथ लोग अपडेट करने पहुंच रहे हैं। इसमें कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने आधार बनवाने के बाद एक बार भी अपडेट नहीं करवाया। अब साठ साल की उम्र में अपडेट करने पहुंच रहे हैं। यूआईडीएआई के मुताबिक दस साल के बाद आधार अपडेट अनिवार्य है। ऐसे में हर दिन दस हजार से अधिक लोग आधार अपडेट करने पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकतर की उम्र 40 साल से अधिक है। ऐसे लोगों को आधार कार्ड निष्क्रिय होने की चिंता सता रहा है। बता दें कि आधार कार्ड अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 जून है। इस बीच जिन लोगों का आधार कार्ड दस साल पुराना हो गया है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपडेट करवा लेनी है।
दस साल पुराने आधार कार्ड धारी अगर अपडेट नहीं करवाते हैं तो ऐसे आधार को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी यूआईडीएआई ने सभी आधार सेवा केंद्र को दी है। इसके माध्यम से लोगों को जानकारी भी दी जा रही है।बाल आधार को दो बार करना है अपडेट : जिन बच्चों का बाल आधार बना है। यानी तीन साल से कम उम्र में बना है तो ऐसे बच्चे की पांच से सात साल उम्र के बीच में आधार अपडेट करवाना है। यानी बच्चे का बायोमीट्रिक अपडेट किया जाएगा। वहीं जब वो किशोरावस्था में होगा तो 15 से 17 साल के बीच में अपडेट किया जाएगा। अगर अभिभावक अपडेट नहीं करते हैं तो ऐसे बच्चे का भी आधार निष्क्रिय हो सकता है। वहीं ऐसे बच्चे को बोर्ड परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा के फॉर्म भरने में दिक्कतें आ सकती हैं।बॉक्समृत व्यक्ति के आधार कार्ड डिएक्टिवेट करने की अपीलयूआईडीएआई ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके परिवार में किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो गई है तो उनके आधार कार्ड को डिएक्टिवेट कर ले। अगर मृत व्यक्ति का आधार कार्ड डिएक्टिवेट नहीं किया जाता है तो ऐसे व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर नगर निगम वेबसाइट से जानकारी लेकर निष्क्रिय किया जाएगा। बता दें कि अभी हजारों ऐसे लोग का आधार कार्ड निष्क्रिय नहीं किया गया है जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


