ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामगध की छह सड़कों के लिए 67 करोड़ मंजूर

मगध की छह सड़कों के लिए 67 करोड़ मंजूर

पथ निर्माण विभाग ने मगध प्रमंडल के छह प्रखंडों में जर्जर सड़कों को नया रूप देने की स्वीकृति दी है। विभाग ने इसके लिए लगभग 67 करोड़ रुपए को मंजूरी दी है। इससे 60.30 किमी. लम्बाई में सड़कों को निर्माण...

मगध की छह सड़कों के लिए 67 करोड़ मंजूर
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 22 Jul 2018 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पथ निर्माण विभाग ने मगध प्रमंडल के छह प्रखंडों में जर्जर सड़कों को नया रूप देने की स्वीकृति दी है। विभाग ने इसके लिए लगभग 67 करोड़ रुपए को मंजूरी दी है। इससे 60.30 किमी. लम्बाई में सड़कों को निर्माण होगा। साथ ही जिले में दो हाई लेबल पुल भी बनेंगे। इन योजनाओ को 8 से 15 महीने में पूरा कर लेना है।

पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने सभी योजनाओं का कार्यान्वयन पूरी गुणवत्ता के साथ करने और योजना को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि स्वीकृत योजना से गया जिले के छह से अधिक प्रखंडो में न केवल सड़क नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि ग्रामीण सड़कों की संपर्कता भी बढ़ेगी। विभागीय निविदा समिति बैठक में जहानाबाद-गया जिले के कुर्था-लारी-टेकारी पथ के लिए 3.54 करोड़ और गया-शेरघाटी पथ के लिए 10.80 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। इसी के साथ गया-फतेहपुर-गोपीमोड़-मुरलीखंड (स्टेट हाईवे 70) के लिए 32.72 करोड़, बोधगया मोहनपुर पथ के लिए 16.4 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। शकुराबाद-कुर्था पथ के दूसरे किमी में बलदइया नदी में पुल बनाने व पहुंच पथ के लिए 3.75 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी है। मंत्री ने कहा है कि स्वीकृत योजनाओं के तहत पथों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाना है। गया-फतेहपुर-गोपी मोड़-मुरलीखंड और शकुराबाद-कुर्था पथ में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें