बहन की शादी के लिए रखे 55 हजार बदमाशों ने मोबाइल छीनकर निकाल लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बहन की शादी के लिए रखे 55 हजार रुपये बदमाशों ने मोबाइल छीनकर खाते से निकाल लिए। साथ ही 20 हजार रुपये नकद पॉकेट से जबरन छीन लिये। यह घटना गयाजी के रहने

बहन की शादी के लिए रखे 55 हजार बदमाशों ने मोबाइल छीनकर निकाल लिए

बहन की शादी के लिए रखे 55 हजार रुपये बदमाशों ने मोबाइल छीनकर खाते से निकाल लिए। साथ ही 20 हजार रुपये नकद पॉकेट से जबरन छीन लिये। यह घटना गयाजी के रहने वाले नौशाद आलम के साथ 26 मई को पटना जंक्शन के समीप मल्टी मॉडल हब के पास हुई। इस बाबत पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह 7 बजे मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन की ओर जा रहे थे। उसी दौरान दो अज्ञात लोग अचानक उनके पास पहुंचे और उनसे पूछा है कि कहां जा रहे हो, तो उसने जहानाबाद जाने की बात कही।

बदमाशों ने उनसे कहा कि हमलोग कुर्था जा रहे हैं। बदमाशों ने अपने आप को एक सरकारी टीचर बताया और कहा कि मेरे पास एक सरकारी गाड़ी है चलो मैं उससे तुम्हें छोड़ दूंगा। नौशाद ने मना किया कि आपके साथ नहीं जाएंगे। उसने नौशाद को एक थप्पड़ मारा और धमकी देने लगा कि अपना मोबाइल दो नहीं तो पुलिस से पकड़वा देंगे। वे डर गए और मोबाइल उसे दे दिए। फिर बदमाशों ने उनसे बोला कि मोबाइल में बैलेंस चेक करो। ये बैलेंस चेक किए और उनका मोबाइल लेकर बदमाश भाग गया। उनके पास पास 20 हजार रुपये नकद था वह भी छीन लिया। नौशाद जब अपने घर पहुंचा तो बैंक पहुंचे और अपना खाता चेक किया। मालूम चला कि खाते से सारा पैसा निकला हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।