3rd National Folk Dance Festival 2025 Celebrates Rich Heritage at Premchand Rangshala प्रमचंद रंगशाला में झूमर-कजरी पर दर्शक झूमे, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna News3rd National Folk Dance Festival 2025 Celebrates Rich Heritage at Premchand Rangshala

प्रमचंद रंगशाला में झूमर-कजरी पर दर्शक झूमे

प्रेमचंद रंगशाला में तृतीय राष्ट्रीय लोक नाच महोत्सव 2025 का समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन चार कार्यक्रम हुए। पटना के कलाकारों ने झूमर एवं कजरी की प्रस्तुति दी, जबकि सुदामा पांडे ने पूर्वी लोक गीतों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 4 Sep 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
प्रमचंद रंगशाला में झूमर-कजरी पर दर्शक झूमे

लोक नृत्य की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने को प्रेमचंद रंगशाला में तृतीय राष्ट्रीय लोक नाच महोत्सव 2025 का समापन गुरुवार को हुआ। महोत्सव के आखिरी दिन कुल चार कार्यक्रम हुए। संगीतम पटना के कलाकारों द्वारा झूमर एवं कजरी की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं बिहार के बेहतरीन डांसर सुदामा पांडे ने महल पर कागा बोले है रे जैसे पूर्वी शैली के लोक गीतों पर नृत्य से सबका मन मोह लिया। बनारस से आए संदीप मौर्य, राजेश कुमार एवं नाच पार्टी बिहार ने अपनी प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति को फिर से जीवंत कर दिया। अतिथियों ने सचिव कुमार उदय सिंह को ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।