ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटना65वें रेल सप्ताह समारोह में दानापुर मंडल के 363 रेलकर्मी होंगे सम्मानित

65वें रेल सप्ताह समारोह में दानापुर मंडल के 363 रेलकर्मी होंगे सम्मानित

- 363 रेलकर्मियों को मिलेगा डीआरएम रेल अवार्ड - पांच लाख 45 हजार के बंटेंगे

65वें रेल सप्ताह समारोह में दानापुर मंडल के 363 रेलकर्मी होंगे सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 25 Feb 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

- 363 रेलकर्मियों को मिलेगा डीआरएम रेल अवार्ड

- पांच लाख 45 हजार के बंटेंगे नकद इनाम

पटना। वरीय संवाददाता

दानापुर रेल मंडल के 65 वें रेल सप्ताह समारोह में डिविजन के तीन सौ से अधिक रेलकर्मियों का सम्मान होगा। वर्ष 2020 में दानापुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाले रेलकर्मियों व अधिकारियों को शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार कार्यक्रम में कोरोना के मानकों का पालन करते हुए सबको मेडल, प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दानापुर डीआरएम सुनील कुमार व महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुप्रिया विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

दानापुर रेल मंडल की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम ऑफिसर्स क्लब दानापुर में होगा। शाम चार बजे से कार्यक्रम का आगाज होगा। रेल मंडल की सांस्कृतिक टीम की ओर से विविध रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी होगी। अलग अलग कार्यक्रम के जरिए रेल मंडल की उपलब्धियों के संबंध में वीडियो फिल्म का प्रसारण भी होगा। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों व अलग अलग विभागों से कुल 363 रेलकर्मियों का सम्मन होगा। इसमें से 363 रेलकर्मी हैं जबकि एकमात्र रेल अधिकारी के रूप में सहायक परिचचालन प्रबंधक पीके सिंह को भी सम्मन मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू ट्यूब पर होगा ताकि लोग अपने घरों व अपने कार्यस्थलों से भी समारोह का दीदार कर सकें। जानकारी के अनुसार मंडल रेल अवार्ड सप्ताह भारतीय रेलवे में तीसरे स्तर का अवार्ड होता है। रेल मंत्रालय व जीएम अवार्ड के बाद इसी का स्थान होने से इसकी काफी अहमियत है।

प्रत्येक को मिलेगा डेढ़ हजार रुपए

जानकारी के अनुसार सम्मानित होने वाले प्रत्येक रेलकर्मियों को 1500 का नकद इनाम दिया जाएगा। कुल 362 रेलकर्मियों में प्रत्येक को 1500 रुपए दिए जाएंगे। जबकि एकमात्र अधिकारी को दो हजार रुपए दिए जाएंगे। यानी समारोह में रेल मंडल की ओर से कुल पांच लाख 45 हजार रुपए के इनाम दिए जाएंगे। सम्मानित होने वाले रेलकर्मियों को पिछले वर्ष में उनके बेहतर योगदान के लिए मंडल स्तर पर चुना गया है। इनको विभागीय स्तर पर प्रमुख अधिकारी की अनुशंसा के बाद पुरस्कार के लिए चुना गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें