पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह
भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उनके योगदानों को याद किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें...

भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन कर उनके योगदानों को याद किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बुधवार को गांधी मैदान स्थित आईएमए हॉल स्थित सभागार में अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश राजद के महासचिव मदन शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन विक्रम कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मदन शर्मा ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह आजीवन गरीबों एवं वंचितों के कल्याण के लिए संघर्षरत रहें। उनका जीवन चुनौतियों भरा रहा। वे दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे। 1980 में देश के गृह मंत्री और 1982 से 1987 तक भारत के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी निभायी। वे अपने संघर्षो के दम पर फर्श से अर्श पर पहुंचें। उनका जीवन देश के सभी संघर्षरत व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
श्रद्धांजलि देने वालों में महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रभारी कैप्टन राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव मुन्ना शर्मा, प्रो. बबलू शर्मा, श्रमण कुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, आप के प्रदेश प्रवक्ता हेमनारायण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चंद्र शर्मा, अखिलेश शर्मा,अनिल शर्मा, सुलेखा शर्मा, भावना शर्मा, संगीता शर्मा सहित अन्य प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।