ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटना214 पशु चिकित्सकों व अफसरों का तबादला

214 पशु चिकित्सकों व अफसरों का तबादला

पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने 214 पशु चिकित्सकों व अफसरों का स्थानांतरण किया है। मुख्यालय में तैनात डॉ. विजय कुमार सिंह को क्षेत्रीय पशु निदेशक कार्यालय में कृत्रिम गर्भाधान पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी...

214 पशु चिकित्सकों व अफसरों का तबादला
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 02 Jul 2017 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने 214 पशु चिकित्सकों व अफसरों का स्थानांतरण किया है। मुख्यालय में तैनात डॉ. विजय कुमार सिंह को क्षेत्रीय पशु निदेशक कार्यालय में कृत्रिम गर्भाधान पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. धीरेंद्र कुमार ठाकुर को परियोजना निदेशक (बीएलडीए) बनाए गए है। चारा विकास पदाधिकारी डॉ. सद्धिनाथ राय को भोजपुर का जिला पशुपालन पदाधिकारी बनाया गया है। डॉ. दिवाकर प्रसाद को सहायक निदेशक पशुपालन सूचना प्रसार बनाया गया है। डॉ. चंद्रशेखर सिंह, राजेश राजू, डॉ. सपना कुमारी व डॉ. कुमुद रंजन अवकाश रक्षित पदाधिकारी मुख्यालय बने। डॉ. नागेश्वर प्रसाद सिंह क्षेत्रीय निदेशक पटना बने। डॉ. अनूप कुमार अग्रवाल को स्टाफ पशु चिकित्सा पदाधिकारी (पशुपालन निदेशालय), डॉ. राजीव सिन्हा सहायक निदेशक नालंदा, डॉ. प्रमिला शरण को सहायक निदेशक कुक्कुट बनाया गया है। डॉ. मनोज कुमार दास, क्षेत्रीय निदेशक मुजफ्फरपुर, अशोक कुमार सहायक निदेशक खगड़िया, शैलेंद्र कुमार सिंह सहायक निदेशक नवादा, डॉ. अनिल कुमार सहायक कुक्कुट पदाधिकारी अरवल, डॉ. सत्येंद्र सिंह को गोशाला विकास पदाधिकारी पटना व डॉ. सूर्य नारायण सिंह को क्षेत्रीय निदेशक, सारण के पद पर भेजा गया है। डॉ. श्यामा कांत सिंह को सहायक पशु प्रदर्शनी पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, डॉ. मो. अली शब्बर को सहायक कुक्कुट पदाधिकारी शिवहर बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें