ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनानवादा : गड्ढा खोद रहे दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत

नवादा : गड्ढा खोद रहे दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत

रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव में शुक्रवार की सुबह गड्ढा खोद रहे दो सहोदर भाइयों की दम घुटने से मौत हो गयी। वहीं दोनों को बाहर निकालने गड्ढे में घुसा मनोज यादव बेहोश हो गया। इलाज के बाद उसकी हालत...

नवादा : गड्ढा खोद रहे दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 04 Oct 2019 11:57 AM
ऐप पर पढ़ें

रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव में शुक्रवार की सुबह गड्ढा खोद रहे दो सहोदर भाइयों की दम घुटने से मौत हो गयी। वहीं दोनों को बाहर निकालने गड्ढे में घुसा मनोज यादव बेहोश हो गया। इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर गिरने से सूखे चापाकल को चालू करने के लिए सिलेंडर लगाना था। चापाकल के ठीक बगल में करीब तीन फीट चौड़ा गड्ढा खोदा जा रहा था, ताकि चापाकल के पुराने पाइप को बीस फीट नीचे से काटकर मोटा पाइप डालकर सिलेंडर लगाया जा सके। इसके लिए गुरुवार को दोनों भाइयों ने मिलकर करीब 16-17 फीट गहरा गड्ढा खोदा था। शाम में उस गड्ढे के मुंह को एहतियातन ढंक दिया। शुक्रवार की सुबह दोनों भाई और खुदाई के लिए गड्ढे में उतरे। कुछ देर तक अंदर कोई हलचल नहीं देख लोगों ने शोर मचाया।

स्थिति जानने गड्ढे में मनोज उतरा, लेकिन अंदर गैस भरे रहने और ऑक्सीजन नहीं मिलने पर वह भी बेहोश हो गया। इस घटनाक्रम से गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में जेनरेटर चालू करके बाहर से गड्ढे में हवा दी गयी। फिर रस्सा बांधकर पहले मनोज को बाहर निकाला गया। इसके बाद युगल यादव और इंदु यादव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। तीनों को रोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने युगल यादव व इंदु यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के बाद मनोज की हालत में सुधार आ गया। इस घटना से महकार गांव में कोहराम मच गया। मृतक भाइयों की पत्नी, बच्चे व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें