Hindi NewsBihar NewsPatna News15-Year-Old Arrested for Rape of 9-Year-Old Girl in Malasalami Area
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित किशोर धराया

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित किशोर धराया

संक्षेप:

पुलिस ने मालसलामी क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया। आरोपित ने चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पाक्सो...

Sep 10, 2025 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले किशोर को पांच दिन बाद खाजेकलां इलाके से धर दबोचा। 15 वर्षीय आरोपित पीड़िता के पड़ोस में रहता है। चॉकलेट देने के बहाने कमरे में ले जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया था। आरोपित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। पुलिस ने उसको बाल सुधार गृह भेज दिया है। वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालसलामी थाना क्षेत्र में पांच सितंबर को नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस को बताया था कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर बहाने से उसे अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची का मेडिकल करवाया गया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जिसके बाद पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि वह खाजेकलां इलाके में छुपकर रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही नौ सितंबर को उसे धर दबोचा गया।