भवन निर्माण में 100 सहायक अभियंताओं की बहाली जल्द होगी
राज्य में सहायक अभियंतओं की बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। प्रारंभ में ये बहालियां भवन निर्माण विभाग के अधीन की...
राज्य में सहायक अभियंताओं की बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। प्रारंभ में ये बहालियां भवन निर्माण विभाग के अधीन की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार संविदा के आधार पर 100 सिविल इंजीनियरों की बहाली की जाएगी। विभाग में सहायक अभियंताओं के अभी 297 पद स्वीकृत हैं। इनमें सीधी नियुक्ति 184 पदों पर की जा सकती है। सीधी भर्ती वाले कुल 122 पद रिक्त हैं। पहले चरण में सीधी भर्ती वाले अभियंताओं के श्रेणी में ही बहाली होगी। सभी बहालियां संविदा पर करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, बहाली के लिए विभाग ने काफी समय पूर्व ही बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी थी। लेकिन अब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
विभाग और भवन निर्माण निगम की कई मेगा परियोजनाएं राज्य में चल रही हैं। अभियंताओं की कमी के कारण काम की गति धीमी है। सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए ही तत्काल 100 पदों पर बहाली संविदा के आधार पर की जाएगी। ‘गेट परीक्षा उतीर्ण अभ्यर्थियों को उनके स्कोर के आधार पर चयनित किया जाएगा।