ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाभाजपा सांसद आरके सिन्हा फेसबुक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

भाजपा सांसद आरके सिन्हा फेसबुक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

फेसबुक पर लोकप्रिय सांसदों में बिहार भाजपा के सांसद आरके सिन्हा देश में तीसरे स्थान पर हैं। फेसबुक ने अपने फॉलोअर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की...

भाजपा सांसद आरके सिन्हा फेसबुक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 04 Jan 2018 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक पर लोकप्रिय सांसदों में बिहार भाजपा के सांसद आरके सिन्हा देश में तीसरे स्थान पर हैं। फेसबुक ने अपने फॉलोअर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की है।

बीते दिनों फेसबुक ने फॉलोअर सर्वेक्षण के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का सर्वाधिक लोकप्रिय सांसद बताया था। सांसदों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, क्रिक्रेटर सचिन तेंदुलकर व बिहार भाजपा सांसद आरके सिन्हा को रखा गया है। आरके सिन्हा के फेसबुक पेज से पिछले साल करोड़ों लोगों ने जुड़कर प्रतिक्रिया दी थी। इस रैंकिंग का महत्व इस कारण भी बढ़ जाता है कि फेसबुक ने 400 से अधिक सांसदों को इस सूची में शामिल किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें