Hindi NewsBihar NewsPatna Newsसरस मेला : बड़ी पापड़, चूड़ा आचार के साथ साड़ी और दरी का लगा बाजार
सरस मेला : बड़ी पापड़, चूड़ा आचार के साथ साड़ी और दरी का लगा बाजार

सरस मेला : बड़ी पापड़, चूड़ा आचार के साथ साड़ी और दरी का लगा बाजार

संक्षेप:

सरस मेला 12 से 21 सितंबर तक चल रहा है, जिसमें 130 से अधिक जीविका स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें बिहार की जीविका दीदियों के 80 से अधिक स्टॉल और 22 राज्यों की महिला उद्यमियों के स्टॉल शामिल हैं। मंत्री श्रवण...

Sep 12, 2025 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

सरस मेला में बड़ी पापड़, चूड़ा, आचार, साड़ियां, चादर, खिलौने, दरी तो फूलों का गुलदस्ता शोभा बढ़ा रही है। विभिन्न हुनर का संगम ज्ञान भवन में लगा सरस मेला में दिख रहा है। 12 से 21 सितंबर तक दस दिवसीय इस मेले में 130 से अधिक जीविका स्टॉल लगाए गए हैं। 80 से अधिक बिहार की जीविका दीदियों के स्टॉल हैं। 22 राज्यों की महिला उद्यमियों ने भी विभिन्न स्टॉल लगाए हैं। जिउतिया व्रत को देखते हुए मरुआ का आटा, बजरी (केराउ) भी मिल रहा है। पहले ही दिन महिलाओं ने खरीदारी भी की है। बांका जिले से आई रेखा देवी ने बताया कि जिउतिया व्रत को देखते हुए मरूआ आटा लाई हूं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले ही दिन 70 से अधिक लोगों ने मरुआ का आटा खरीदा है। संपतचक से आई प्रभा देवी ने बताया कि उड़द, चना, मूंग दाल का बड़ी लेकर आई हूं। चावल का पापड़, विभिन्न तरीके का आचार किसान चाची के स्टॉल पर मिल रहा है। किसान चाची पहली बार आचार के साथ ही मशाला भी बेच रही है। - असम का बांस का फूल तो राजस्थान का चादर का लगा स्टॉल : राजस्थान का चादर और लोहे का बर्तन भी इस बार मेले में आकर्षण का केंद्र है। हर बार की तरह असाम का फुलों का गुलदस्ता भी आया है। पहले ही दिन दीदी की रसोई पर भी भीड़ जमा रही। लकड़ी के खिलौने का इस बार कई स्टॉल है। सिक्की कला, मधुबनी पेंटिंग की साड़ी, सिप की चूड़ियां, लाह के बैंग्लस, घास, जूट, बांस और लकड़ी के बुरादा से बनी कलाकृतियों का स्टॉल भी है। - आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करता है सरस मेला : श्रवण कुमार सरस मेले का उद्धाटन करते हुए ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरस मेला जीविका दीदी आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करता है। मौके पर मुख्यमंत्री रोजगार योजना की भी पूरी जानकारी दी। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश सिंह ने कहा कि बिहार में बदले माहौल और विकास की धारा में अन्य प्रदेशों के उद्यमियों में भी बिहार के प्रति विचारधारा बदली है। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने सभी का स्वागत किया। मौके पर जीविका निदेशक राम निरंजन सिंह, राज्य परियोजना प्रबंधक समीर कुमार के साथ जीविका के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।