अररिया के रेड लाइट एरिया में रात को पुलिस का छापा, 16 महिलाएं जेल गईं; 7 लड़कियों का रेस्क्यू
अररिया जिले के फारबिसगंज में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर पुलिस ने 16 महिलाओं और 13 पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भजे दिया है। वहीं, 7 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है।

Sex Racket: बिहार के अररिया जिले के फराबिसगंज स्थित रेड लाइट एरिया में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में कुल 16 महिलाओं और 13 पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, 7 लड़कियों को भी इस अवैध धंधे से मुक्त कराकर रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू की गई लड़कियों में छह नाबालिग और एक बालिग है।
अन्य राज्यों से लाई गई थीं कई लड़कियां, आपत्तिजनक सामान बरामद-
अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू की गई लड़कियों में कई बिहार के बाहर अन्य प्रदेशों की रहने वाली हैं। इन्हें देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेला गया था। छापेमारी के दौरान 12 मोबाइल फोन समेत देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
इन दलालों को भेजा गया जेल-
कार्रवाई के दौरान जिन दलालों और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उनमें सनाउल अंसारी, मोहम्मद अब्बास, मोहर्रम खलीफा, मोहम्मद मौसम, मोहम्मद अहमद आलम, मोहम्मद असलम, अब्दुल गफ्फार, शाहनवाज आलम, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद नबीउल्लाह, मोहम्मद मोफिल और मुसिब राजा शामिल हैं।
कई थानों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई-
इस छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी, प्रेमचंद थाना अध्यक्ष यातायात , पूजा कुमारी, थानाध्यक्ष एससी/एसटी,कुमारी अंचला, थाना प्रभारी, महिला थाना अध्यक्ष, तकनीकी शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, दरोगा कुमारी बबिता, आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रभात कुमारी, अवधेश कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा और दीपक कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि बाल मित्र संस्था पटना द्वारा दी गई सूचना के आधार पर यातायात डीएसपी के नेतृत्व में चिह्नित स्थलों पर छापेमारी की गई। रेस्क्यू की गई लड़कियों को सुरक्षित स्थान सीडब्लूसी भेजा जा रहा है। जबकि इन सभी को न्यायिक हिरासत में।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बिहार में लगातार अवैध देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जा रहा है। एक दिन पहले रोहतास जिले के दावथ में भी एक मैरिज हॉल पर छापा मारा गया था। जहां बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। वहां से कंडोम समेत अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुए थे।
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


