Patna Weather: पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश; गर्मी छूमंतर, तीन दिनों तक रहेगा असर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Patna Weather Update: पटना में सुबह-सुबह मौसम का रुख बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Patna weather update

Patna Weather Update: राजधानी पटना समेत लगभग पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदल हो गया है। शुक्रवार को पटना के आसमान में बादल ने ऐसा डेरा डाला कि दिन में ही अंधेरा छा गया। कुछ देर के बाद राजधानी क्षेत्र और बाहरी इलाकों से बारिश की खबरें आने लगीं। झमाझम बारिश और तेज हवा के कारण करीब 10 दिनों से झुलसा रही गर्मी छूमंतर हो गई। बताया जा रहा है कि आगामी तीन दिनों तक गर्मी से राहत की स्थिति बनी रह सकती है। पूरे बिहार में अगले 24 घंटों के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। पटना के अलावे वैशाली, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सीवान, छपरा, गोपालगंज, कैमूर आदि जिलों में भी सुबह सुबह झमाझम बारिश से नजारा बदल गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से आज शुक्रवार 29 मई को 10 जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार खगड़िया, बांका, भागलपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, सुपौल, सहरसा जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश और तेज हवा की प्रबल सभांवना है। इन इलाकों में करीब पचास से साठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे कमजोर घरों और आम लीची के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना पटना में आंशिक बादल के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी के आसार हैं। इसके साथ उत्तर बिहार के कटिहार और पूर्णिया में तेज हवा के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा के आसार हैं। हालांकि उत्तर बिहार में बारिश की स्थिति बेहतर रहेगी। पुरवाई के प्रभाव और तेज प्रवाह से प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला है। बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा। कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे। लेकिन, शुक्रवार को अचानक नजारा बदल गया। सुबह से काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई।

दानापुर समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। सुबह से मौसम साफ था जो अचानक बदल गया। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई हैंं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से अगले तीन दिनों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।

पटना जिले में ठनका गिरने से दो बच्चियों की मौत

राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकरैचा गांव में दो बच्चियों पर आसमानी कहर टूटा। शुक्रवार की सुबह खेत में बकरी चरा रही दो बच्चियों की ठनका गिरने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान सिमरन कुमारी 12 वर्ष, पिता गोपाली पासवान और स्वीटी कुमारी 10 वर्ष, पिता रितु पासवान के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने सरकार से उनके परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। पटना के आसमान में काले बादलों का डेरा बरकरार है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPatna Weather: पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश; गर्मी छूमंतर, 3 दिन रहेगा अस