PUSU Elections: अध्यक्ष और महासचिव पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर और खुशी कुमारी जीते

Feb 28, 2026 11:29 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का दबदबा दिखा। अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर और महासचिव पद पर खुशी कुमारी ने जीत दर्ज की। शांतनु को 2067, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रिंस कुमार को 1117 वोट मिले।   

PUSU Elections: अध्यक्ष और महासचिव पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर और खुशी कुमारी जीते

PUSU Elections: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का दबदबा दिखा। अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर और महासचिव पद पर खुशी कुमारी ने जीत दर्ज की। शांतनु को 2067, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रिंस कुमार को 1117 वोट मिले। वहीं महासचिव पद पर खुशी कुमारी को 2161 मत मिले। इससे पहले हंगामा और बवाल की सूचना आई है। पटना साइंस कॉलेज में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो राउंड गोलीबारी की सूचना है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर, पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने मतपर्ची में गलत नाम लिखे जाने पर हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम बैलेट पेपर में रिंकल यादव की जगह रिंकल कुमार लिखा हुआ है। रिंकल ने पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर में बैलेट पेपर फाड़ दिए। हंगामे के बाद उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई, हालांकि कुछ देर बाद छोड़ दिया। हंगामे की वजह से पटना कॉलेज में 20 मिनट के लिए मतदान बाधित रहा।

पीयू चुनाव में NSUI का दबदबा; शांतनु अध्यक्ष और खुशी कुमार महासचिव

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का दबदबा दिखा। अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर ने जीत दर्ज की। तो वहीं महासचिव पद पर खुशी कुमारी ने बाजी मारी। शांतनु को 2067 वोट मिले। वहीं खुशी को 2164 मत हासिल हुए।

अध्यक्ष पद की रेस में शांतनु, उपाध्यक्ष की दौड़ में शिफत फैज आगे

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे NSUI के शांतनु शेखर आगे चल रहे हैं। उन्हें 569 वोट मिले हैं। वहीं उपाध्यक्ष की दौड़ में शिफत फैज आगे हैं। महासचिव पद के लिए कांटे की टक्कर है। खुशी कुमारी 449 वोटों के साथ बढ़त बनाए हैं। वहीं प्रत्यूष राज दूसरे नंबर पर हैं। संयुक्त सचिव के लिए मो मोनव्वार आजम आगे हैं। कोषाध्यक्ष के लिए हर्षवर्धन बढ़त बनाए हुए हैं।

पीयू चुनाव के लिए मतगणना जारी, पहले राउंड की गिनती पूरी

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के शशांक शेखर को 569 वोट, विद्यार्थी परिषद के अनुष्का को 190, छात्र राजद के संटू कुमार को 15 और आइसा सबा आफरीन को 72 वोट मिले हैं। कुल मतदान 37.84% हुआ है। वहीं मतगणना स्थल पर रिंकल यादव पहुंच कर फिर हंगामा कर रहे हैं।

पीयू छात्र संघ चुनाव में 37.84% वोटिंग

पीयू छात्र संघ चुनाव में कुल 37.84% मतदान हुआ। कुल 7557 मतदाताओं ने वोट डाला। सबसे ज्यादा 53 फीसदी पटना वीमेन कॉलेज और 50 फीसदी पटना लॉ कॉलेज में वोट पड़े।

एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

पटना लॉ कॉलेज- 42 %

आर्ट कॉलेज- 18 %

वाणिज्य महाविद्यालय- 27%

पटना साइंस कॉलेज- 31 %

पटना कॉलेज- 25 %

पटना वीमेंस कॉलेज- 43 %

मगध महिला कॉलेज 18 %

बी एन कॉलेज 18.4%

पटना ट्रेनिंग कॉलेज 37 %

विमेंस ट्रेनिंग कॉलेज 25%

साइंस कॉलेज में फायरिंग

दोपहर में पटना साइंस कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के मतदान के दौरान फायरिंग से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बुलेट बाइक सवार युवकों ने दो राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग की आशंका जताई जा रही है।

कहां कितनी वोटिंग हुई?

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के मतदान की रफ्तार सुबह काफी धीमी रही। सुबह 11 बजे तक पटना वीमेंस कॉलेज में सर्वाधिक 32 प्रतिशत मतदान हुआ। पटना लॉ कॉलेज में 27 परसेंट वोट गिरे। वहीं, आर्ट्स कॉलेज में 18 प्रतिशत, कॉमर्स कॉलेज में 13 प्रतिशत, पटना कॉलेज में 16 प्रतिशत और पटना साइंस कॉलेज में 16 फीसदी वोटिंग हुई।

ढाई बजे तक वोटिंग, 5 बजे से शुरू होगी मतगणना

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शुरू हुआ। वोटिंग दोपहर 2.30 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। देर रात तक चुनाव परिणाम जारी किए जाने की संभावना है।

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के मतदान की तस्वीरें-

Patna University Student Union ElectionsPatna University Student Union ElectionsPatna University Student Union ElectionsPatna: Students queue up to cast their votes during the Patna University Students' Union (PUSU) elections, at Patna Women�s College, in Patna, Saturday, Feb. 28, 2026. (PTI Photo)(PTI02_28_2026_000085B)Patna: A student checks documents before casting her vote during the Patna University Students' Union (PUSU) elections, at Patna Women�s College, in Patna, Saturday, Feb. 28, 2026. (PTI Photo)(PTI02_28_2026_000086A)Patna University Student Union Elections

(हिन्दुस्तान टीम के इनपुट के साथ)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें