पटना यूनिवर्सिटी के इकबाल छात्रावास में दो जिंदा बम मिलने से हड़कंप, स्क्वॉयड बुलाई गई

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना यूनिवर्सिटी के इकबाल हॉस्टल में सोमवार आधी रात के बाद हुई छापेमारी में दो जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रावास में बम स्क्वॉयड बुलाई गई और दोनों बम को निष्क्रिय कराया गया। पुलिस बम रखने वालों की तलाश कर रही है।

पटना यूनिवर्सिटी के इकबाल छात्रावास में दो जिंदा बम मिलने से हड़कंप, स्क्वॉयड बुलाई गई

पटना यूनिवर्सिटी एक हॉस्टल में दो जिंदा बम मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। दोनों बम इकबाल छात्रावास में मिले हैं। इन्हें हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में फेंका हुआ था। छात्रों के हॉस्टल में बम मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत बम निरोधक दस्ता (बम सक्वॉयड) को बुलाया गया। स्क्वॉयड ने दोनों बम को निष्क्रिय कर दिया है। दोनों बम हॉस्टल में किसने रखे थे, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इकबाल छात्रावास के अंदर बम छिपाए हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने हॉस्टल में आधी रात के बाद छापेमारी की और चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली गई। इसी दौरान छात्रावास के पीछे की तरफ झाड़ी में दो बम फेंके हुए पाए गए। दोनों बम जिंदा थे, इसलिए तुरंत बम स्क्वॉयड को बुलाकर उन्हें निष्क्रिय कराया गया। ये सुतली बम बताए जा रहे हैं।

(मामले पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।