
ड्राइवर का नाक तोड़ा, ट्रैफिक पुलिस पर डॉक्टर से भी मारपीट का आरोप; पटना के थाने में शिकायत
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जेपी सेतु पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, फिर भी ट्रैफिक कर्मी अवैध वसूली कर ट्रकों को पार कराते है, जिससे अक्सर जाम लगता है। घटना को लेकर पीड़ित चालक ने दीघा थाने में आवेदन दिया है।
पटन में जेपी सेतु चेकपोस्ट के पास रविवार शाम 7 बजे ट्रैफिक जमादार उपेंद्र साह, अन्य सिपाहियों ने डॉक्टर बीएन चतुर्वेदी, उनके चालक राजकुमार के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। चालक से घायल है। डॉक्टर ने मारपीट के दौरान कार में रखे डेढ़ लाख चोरी का भी आरोप लगाया है। बीएन चतुर्वेदी एनएमसीएच में कार्यरत हैं। वह कार से छपरा से पटना लौट रहे थे। आरोप है कि चेकपोस्ट के पास ट्रैफिक पुलिस वाले गलत दिशा से ट्रक निकालने के लिए वाहनों को रोककर रास्ता बना रहे थे।
इसी क्रम में डॉक्टर को कार हटाने के लिए कहा, लेकिन जगह न होने से चालक वाहन पीछे नहीं कर सका। आरोप है कि इसी बात पर जमादार ने कार का शीशा खुलवाकर चालक को मारना शुरू कर दिया। जब डॉक्टर ने विरोध किया तो कॉलर पकड़कर आधे घंटे तक सड़क पर खींचतान और गाली-गलौज की गई। मारपीट में चालक का नाक फट गया।
ट्रकों से वसूली का आरोप
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जेपी सेतु पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, फिर भी ट्रैफिक कर्मी अवैध वसूली कर ट्रकों को पार कराते है, जिससे अक्सर जाम लगता है। घटना को लेकर पीड़ित चालक ने दीघा थाने में आवेदन दिया है। दीघा थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।





