पटना से गंगा के ऊपर रोपवे से सीधे सोनपुर पहुंचेंगे, 5 महीने में शुरू होगा काम; सम्राट चौधरी का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना से हरिहरनाथ (सोनपुर) तक गंगा नदी के ऊपर रोपवे बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि इस प्रोजेक्ट का काम अगले 5 महीनों में शुरू कर दिया जाएगा। इससे गंगा नदी को पार करने के एक और विकल्प मिल जाएगा।

Samrat Choudhary Patna Sonpur Ropeway
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना से सोनपुर हरिहरनाथ रोपवे का काम पांच महीने में शुरू हो जाएगा

बिहार की राजधानी पटना से सोनपुर के बीच रोपवे का निर्माण कार्य पांच महीने में शुरू हो जाएगा। रोपवे बनने के बाद लोग पटना से गंगा नदी क ऊपर से होकर सीधे हरिहरनाथ, सोनपुर तक पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बिहार इन्वेस्टर मीट में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। रोपवे बनने से पर्यटन को मजबूती मिलेगी। सीएम ने उद्यमियों से बिहार में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों को सरकार सभी जरूरी सुविधाएं और पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी।

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के ताज होटल में आयोजित बिहार इन्वेस्टर मीट को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में कई काम हो रहे हैं। सम्राट ने पर्यटन विभाग से अलग-अलग जगहों पर रोपवे बनाने को कहा है। इनमें से एक रोपवे का काम 5 महीने में शुरू हो जाएगा।

पीपीपी मोड में निर्माण होगा

सीएम ने कहा कि यह रोपवे पटना में गंगा से ऊपर होकर सीधे हरिहरनाथ (सोनपुर) तक जाएगा। इसका निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में किया जाएगा। सीएम ने दो महीने पहले श्रावणी मेला के उद्घाटन के दौरान भी पटना-सोनपुर रोपवे बनाने की बात कही थी।

पटना में मरीन ड्राइव से शुरू होगा रोपवे

उस समय सम्राट ने बताया था कि यह रोपवे पटना में मरीन ड्राइव से शुरू होगा और हरिहरनाथ तक खत्म होगा। लोग झूले में बैठकर गंगा नदी को पार कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस रोपवे की लंबाई लगभग 7 किलोमीटर होगी।

भागलपुर में भी गंगा पर बनेगा रोपवे

इसी तरह का एक रोपवे भागलपुर जिले में भी बनाया जाएगा। उस रोपवे से सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अजगैवीनाथ धाम से अगुवानी गंगा घाट को जोड़ा जाएगा। यह रोपवे भी गंगा के ऊपर से होकर गुजरेगा। लोग झूले में बैठकर नदी के इस पार से उस पार आ-जा सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस प्रोजेक्ट की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

गंगा नदी को बांधने की तैयारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार इन्वेस्टर्स मीट में कहा कि बिहार में गंगा नदी के अंदर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और नेपाल के तराई इलाकों से बहुत भारी मात्रा में पानी आता है। इस साल गंगा में जलस्तर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बाढ़ से बचाव के लिए सरकार गंगा नदी को बांधने की दिशा में काम कर रही है। नदी के दोनों ओर तटबंध बनाए जाएंगे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना से गंगा के ऊपर रोपवे से सीधे सोनपुर पहुंचेंगे, 5 महीने में शुरू होगा काम