Patna Students Protest Highlights: छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, पुलिस का लाठीचार्ज; पटना में बवाल
Patna Students Protest Highlights: पटना में पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया है। लोकभवन मार्च करने जा रहे छात्रों पर पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। सड़क पर सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद हैं। डीएम,एसएसपी समेत कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Patna Students Protest Highlights: पटना की सड़कों पर जमकर बवाल हो रहा है। अलग-अलग छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। पुलिस ने छात्रों पर अब लाठीचार्ज कर दिया है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग की है। डाकबंगला पर जैसे ही छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। बता दें कि छात्रों ने आज लोकभवन मार्च करने का ऐलान किया था। इसी को देखते हुए यहां पुलिस मुस्तैद है। डाक बांग़ला चौराहा पर भारी लोहे का चदरा से पहली बार छात्रों के आंदोलन को देखते हुए बैरिकेडिंग कर दिया गया है।
छात्र संगठनों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से सोमवार को बड़ी पहल की गई। सरकार के आदेश के बाद शिक्षा सचिव से लेकर पटना के डीएम और एसएसपी तक सक्रिय हो गए। सभी छात्र संगठनों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर दो से तीन घंटें तक वार्ता हुई। इसमें कई मुद्दों पर छात्रों के साथ सहमति बनी। मुख्य मुद्दा टीआरई-4 में निगेटिव मार्किंग हटाने और एकल परीक्षा कराने पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद छात्र संगठनों ने मंगलवार को पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत सड़क पर उतरने का फैसला किया। छात्र संघों द्वारा एक अभ्यर्थी एक परिणाम की भी मांग की गई है।
Patna Students Protest LIVE Updates-:
17:48 PM - Patna Students Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुलाकात की। छात्रों ने उन्हेंअपनी 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। सीएस ने कहा उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से होगी तो पूरी जानकारी देंगे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े थे।
17:10 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार नौकरी और रोजगार के प्रति जागरुक है। छात्रों का जो भी मुद्दा है उसे सुना जाएगा और समाधान निकाला जाएगा।
15:37 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। उनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में कराया गया। छात्र नेता गौतम आनंद का सिर फट गया जिसमें कई टांके लगाए गए।
14:54 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज को भाकपा माले ने शर्मनाक बताया है। पार्टी ने सरकार से अभ्यर्थियों की सभी मांगें मान लेने की अपील की है। मंगलवार को पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने बयान जारी कर इस कार्रवाई पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि वाटर कैनन और लाठीचार्ज से छात्र आंदोलन नहीं दबेगा। सरकार परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करे।
14:48 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए डीएम, एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई पदाधिकारी डाक बंगला पर पहुंच गए हैं। उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारी छात्र सीएम हाउस तक जाने के लिए अड़े हुए हैं। स्थिति काफी तनावपूर्ण है।
14:47 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस जवानों ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी।
14:08 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए डाकबंगला पर फोर्स की संख्या बढ़ाई गई है। छात्रों को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। CRPF के जवान बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर पर पहुंचे हैं।
14:02 PM - Patna Students Protest LIVE: छात्रों के प्रदर्शन से पटना के कई इलाकों में जाम के हालात हैं। प्रदर्शन को देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। इससे इनकम टैक्स, हाईकोर्ट और वीरचंद पटेल पथ पर यातायात प्रभावित हुआ है।
13:40 PM - Patna Students Protest LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे विद्यार्थियों ने अवरोधक लांघने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें कीं।
13:30 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस पानी की बौछार के बीच कुछ छात्र शैंपू लगाकर नहाते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगी, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की जानकारी सामने आई।
13:20 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच कई जगहों पर झड़प हुई है। इधर टाउनशिप को लेकर विरोध कर रहे किसानों के साथ भी डाकबंगला के पास पुलिस की झड़प हो गई।
13:00 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान खूब बवाल हो रहा है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डाकबंगला चौराहे पर छात्रों के साथ-साथ किसान भी नजर आए। यह किसान टाउनशिप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और अपनी जमीन लिए जाने का विरोध कर रहे थे
12:40 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। डाकबंगला चौराहे पर छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद बेकाबू छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चटकाई हैं। वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है।
12:38 PM - Patna Students Protest LIVE: बता दें कि जेपी गोलबंर के पास पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई है। छात्र लगातार लोकभवन की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
12:18 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना में छात्रों को रोकने के लिए नया सचिवालय के समीप बेली रोड के दोनों सड़क पर करीब एक दर्जन बालू लदा ट्रैक्टर को रखा गया है।
12:14 PM - Patna Students Protest LIVE: प्रदर्शकारी छात्रों ने पटना के जेपी गोलंबर के पास बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की है। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से ऐसा नहीं हो सका। छात्र बेहद ही जोश में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में अपनी मांगों के समर्थन से जुड़े बैनर-पोस्टर हैं।
12:12 PM - Patna Students Protest LIVE: छात्रों के इस प्रदर्शन में एक 6 साल का बच्चा भी आया है और मिथिलेश तिवारी से युवाओं के लिए नौकरी मांग रहा है। पहली कक्षा में पढ़ने वाला आदित्य भी आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ आया था।
12:08 PM - Patna Students Protest LIVE: पटना के चौराहों पर तैनात रहेंगे 12 सौ पुलिसकर्मी
छात्र संगठनों के प्रस्तावित मार्च को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर सहित लोक भवन जाने वाले मार्ग पर करीब 12 सौ पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती रहेगी। प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों से निबटने के लिए वाटर कैनन और बज्र वाहन की टीम को भी तैयार रहने को कहा गया है। पुलिस अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नहीं बिगड़ने देने के निर्देश दिए गए हैं।
12:05 PM - Patna Students Protest LIVE: छात्रों की क्या है मुख्य मांगें
छात्रों का मुख्य मुद्दा टीआरई-4 में निगेटिव मार्किंग हटाने और एकल परीक्षा कराना है। जिसपर सरकार से सहमति नहीं बन पाई है। बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा की तिथि घोषित करने, 70वीं बीपीएससी का पेपर रद्द करने, दारोगा की बहाली की जांच आदि भी सहमति नहीं बनी है।
12:01 PM - Patna Students Protest LIVE: प्रदर्शकारी छात्र डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए हैं। इधर इनकम टैक्स पर क्रेन से बैरिकेडिंग की जा रही है।
11:59 AM - Patna Students Protest LIVE:
पटना में छात्रों के प्रदर्श के दौरान खुश्बू पाठक और निशा को हिरासत में लिया गया है और इसे कोतवाली थाना भेजा गया है
11:54 AM - Patna Students Protest LIVE:
पटना की सड़कों पर छात्रों का हुजूम एक बार फिर उमड़ा है। छात्र निगेटिव मार्किंग हटाने और एकल परीक्षा की अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं।


