पटना का नाम पाटलिपुत्र किया जाए, राज्यसभा में बोले उपेद्र कुशवाहा- जेपी नड्डा के मन में भी गुदगुदी होती होगी

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कभी बिहार का इतिहास ही भारत का इतिहास होता था। इतिहास के स्वर्णिम काल में भारत की राजधानी बिहार में हुआ करता था और उसका नाम पाटलिपु था। पटना का नाम फिर से पाटलिपुत्र कर दिया जाए। 

upendra kushwaha
उपेंद्र कुशवाहा

Patna to be renamed Patliputra: बिहार की राजधानी पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र है। शहर के एक इलाके को पाटलिपुत्र कॉलनी के नाम से जाना जाता है। राजधानी को पुराना नाम दिए जाने की मांग उठ रही है। राज्यभा में सांसद सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने यह मांग रखी। अपने वक्तव्य में उन्होंने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा के पटना से पुराने रिश्ते की याद दिलाई।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कभी बिहार का इतिहास ही भारत का इतिहास हुआ करता था। हमारे इतिहास के स्वर्णिम काल में भारत की राजधानी तब बिहार में हुआ करता था और उसका नाम पाटलिपु्त्र था। आज जिसे पटना कहते हैं वहीं से बर्मा से लेकर अफगानिस्तान तक शासन चलाने का काम होता था। हमारा गौरवशाली इतिहास है। आज देश में कई शहरों के नाम बदल रहे हैं। ऐसे में हमारी अपेक्षा है कि पटना का नाम भी पाटलिपुत्र कर दिया जाए। इससे बिहार के लोगों को प्रसन्नता होगी क्योंकि, यहां के लोग भी चाहते हैं कि पटना को इसके प्राचीन नाम से जाना जाए। सदन इस प्रस्ताव पर गंभीरता के साथ विचार करे।

जेपी नड्डा को गुदगुदी क्यों

कुशवाहा ने कहा कि इससे हमारे बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी को भी खुशी होगी क्योंकि उनका पटना से काफी गहरा नाता रहा है। जब बिहार के गौरव की चर्चा हो रही है तो इनके मन में भी गुदगुदी होती होगी। उन्होंने पटना में काफी वक्त गुजारा है। कुशवाहा ने कहा कि इस काम के लिए यह बहुत उचित समय है क्योंकि केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकारें हैं। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो इसे कार्यान्वित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसलिए अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए पटना का नाम फिर से पाटलिपुत्र कर दिया जाए। केंद्र की सरकार से आग्रह है कि इस दिशा में सार्थक पहल करे।

गुरुवार को संसद के मानसून सत्र का अंतिम दिन था। सदन की कार्रवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। इस बार संसद के दोनों सदनों में मानसून सत्र हंगामेदार रहा। अयोध्या में चढ़ावा चोरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया। लोकसभा की कार्रवाही शुरू होने के साथ स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। तमाम हंगामे और शोर-शराबे के बीच वंदे मातरम विधेयक को पास कराने में एनडीए सरकार कामयाब रही।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना का नाम पाटलिपुत्र हो, RS में बोले उपेद्र कुशवाहा- जेपी नड्डा का जिक्र किया