पुतला गिराने के बाद अब संदिग्धों का नार्को टेस्ट, अपार्टमेंट से गिर कर मरी छात्रा के मामले में जांच तेज

Feb 19, 2026 08:04 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share

छात्रा की मौत की जांच करने वाली एसआईटी ने मंगलवार को अपार्टमेंट के सातवीं मंजिल से पुतला गिराकर री-क्रिएशन किया। इस दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास की थी कि क्या छात्रा ने अपने से छत से छलांग लगाई होगी या उसे धक्का देकर नीचे फेंका गया होगा। हर बिंदु पर एसआईटी जांच कर रही है।

पुतला गिराने के बाद अब संदिग्धों का नार्को टेस्ट, अपार्टमेंट से गिर कर मरी छात्रा के मामले में जांच तेज

पटना में फुलवारी थाना क्षेत्र के एनएच-139 के पास स्थित सुमित्रा पैलेस अपार्टमेंट के सातवीं मंज़िल से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में संदिग्धों का पुलिस नार्को टेस्ट करवाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में गुरुवार को न्यायालय में आवेदन दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है तथा कई ऐसे संदिग्ध हैं जिनका नार्को टेस्ट कराना जरूरी है। जांच कार्य के दायरे को और बढ़ाया जा रहा है। घटना से जुड़े पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अब तक पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं।

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराकर सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जाएगी। छात्रा के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मामले की हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

छात्रा की मौत की जांच करने वाली एसआईटी ने मंगलवार को अपार्टमेंट के सातवीं मंजिल से पुतला गिराकर री-क्रिएशन किया। इस दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास की थी कि क्या छात्रा ने अपने से छत से छलांग लगाई होगी या उसे धक्का देकर नीचे फेंका गया होगा। हर बिंदु पर एसआईटी जांच कर रही है। इसके पहले अपार्टमेंट के पास लगे दो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा गया था। एक सीसीटीवी में चौथे जबकि सामने वाले भवन में लगे कैमरे में सातवीं मंजिल से गिरते दिख रही है।

इस दौरान अपार्टमेंट के गार्ड को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की गई थी। बता दें कि मृतका 12 वीं की छात्रा थी तथा अपार्टमेंट में संचालित कोचिंग में पढ़ रही थी। उसकी संदिग्ध मौत पर परिजन हत्या की आंशका जाहिर कर रहे हैं। लेकिन अभी तक ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है जिससे कहा जा सके की उसकी हत्या हुई है या उसने खुद आत्महत्या कर ली है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।