सेक्स रैकेट के विरोध पर बंटी की हत्या के बाद ऐक्शन में पटना पुलिस, ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर पर रेड

हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

पटना पुलिस ने कई इलाकों में ब्यूरी पार्लर और स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दरअसल सेक्स रैकेट का विरोध करने पर बंटी की हत्या के बाद पुलिस यहां ऐक्शन में है। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को पकड़ा भी है। 

Representative image

पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने पर बंटी कुमार की हुई हत्या के बाद पुलिस यहां अब ऐक्शन में है। इसी के तहत पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की शाम विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली, जक्कनपुर, गांधी मैदान सहित करीब एक दर्जन थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने इलाके में स्थित पार्लर और स्पा सेंटर में रेड की।

इस दौरान पुलिस ने गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित के पार्लर से महिला सहित दो को हिरासत ले लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। सेक्स रैकेट का विरोध करने पर कोतवाली थाना क्षेत्र से अपहरण के बाद दुकानदार बंटी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के मद्देनजर मध्य पुलिस ने सोमवार की शाम तलाशी अभियान चलाया। इसका नेतृत्व सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने किया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार दर्जन से अधिक पार्लर और स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। रेड में मानव तस्करी रोधी दस्ता भी मौजूद रहा।

पुलिस ने डाक बंगला चौराहा स्थित लोकनायक जयप्रकाश भवन में एक स्पा सेंटर के अलावा गांधी मैदान थाना क्षेत्र के न्यू डाक बंगाल रोड पर पार्लर में रेड करने के साथ ही अन्य स्थानों पर जांच की। पार्लर और स्पा सेंटर तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर गांधी मैदान पुलिस ने डाक बंगला रोड स्थित पार्लर से एक महिला सहित दो को हिरासत में ले लिया। हालांकि अन्य जगहों पर पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। देर रात तक पुलिस रेड जारी थी।

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार जिलों में छापा

इधर न्यू करबिगहिया के बंटी कुमार के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले 48 घंटों से चार जिलों में छापेमारी कर रही है। पटना से पुलिस की चार टीम संदिग्ध जगहों पर छापेमारी करने के लिए रवाना हुई है। कई जिलों में छापेमारी भी की गई, लेकिन अभी तक बदमाश गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि बदमाश नेपाल भाग सकते हैं। इसीलिए मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छह जुलाई को अपहरण के बाद से ही पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए मुंगेर, मोतिहारी और बेतिया में छापेमारी की, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अथमलगोला थाना क्षेत्र में बंटी का शव बरामद होने के बाद पुलिस की टीम अथमलगोला, बख्तियारपुर और मोकामा में छापेमारी की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मुख्य आरोपी रविश कुमार एवं अन्य चार बदमाश फरार हैं। पुलिस एक किन्नर को भी गिरफ्तार करना चाहती है, लेकिन वह भी फरार है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।