पटना के इन रास्तों पर नहीं चलेंगे ऑटो, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Jan 01, 2026 09:40 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

बुद्धमार्ग में कोतवाली-टी से पुलिस लाइन तिराहा तक ऑटो का परिचालन नहीं होगा। पुलिस लाइन गेट नंबर एक से बैंक रोड में ऑटो का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। मछुआटोली से बारीपथ पर ठाकुरबाड़ी मोड़ तक ऑटो का परिचालन होगा

पटना के इन रास्तों पर नहीं चलेंगे ऑटो, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

पहली जनवरी को शहर की सड़कों पर होनेवाली भीड़ को देखते हुए ऑटो और ई-रिक्शा के साथ निजी वाहनों को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में यातायात में बदलाव किया है। इस दौरान भीड़भाड़ वाले जगहों पर पार्किंग के लिए भी जगह तय की गई है। बुद्धमार्ग में कोतवाली-टी से पुलिस लाइन तिराहा तक ऑटो नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था गुरुवार सुबह से ही लागू रहेगी। गांधी मैदान के चारों ओर ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। नेहरू पथ से राजधानी वाटिका (ईको पार्क) की ओर दोनों लेन में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

गांधी मैदान के चारों ओर व्यावसायिक वाहन (ऑटो- ई-रिक्शा) का परिचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। दानापुर से गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो को पुलिस लाइन तिराहा से पुन: दानापुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। अशोक राजपथ पर गायघाट की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो कारगिल चौक से पश्चिम डबल डेकर के पश्चिमी छोर के पास से पुन: गायघाट की ओर चले जाएंगे।

एग्जीविशन रोड में ऑटो ई- रिक्शा भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर नहीं जाएंगे। एसपी वर्मा रोड की ओर से गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो स्वामीनंदन तिराहा तक ही जाएंगे। वहां से बाटा मोड़ होते हुए वापस हो जाएंगे। बुद्धमार्ग में छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ पर ऑटो का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

बुद्धमार्ग में कोतवाली-टी से पुलिस लाइन तिराहा तक ऑटो का परिचालन नहीं होगा। पुलिस लाइन गेट नंबर एक से बैंक रोड में ऑटो का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। मछुआटोली से बारीपथ पर ठाकुरबाड़ी मोड़ तक ऑटो का परिचालन होगा। ठाकुरबाड़ी मोड होते हुए ऑटो वापस जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑटो और ई-रिक्शा बाकरगंज की ओर नहीं चलेंगे।

● बिहार म्युजियम (नेहरू पथ) के पास म्युजियम वाले लेन में वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। सभी वाहन म्युजियम के विपरीत एक लेन में सड़क के किनारे की जा सकती है।

● सिटी सेंटर मॉल की ओर आने वाले वाहन की अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा गांधी मैदान में की गई है। इस रूट पर यातायात का अधिक दबाव होने पर वाहनों की पार्किंग जेपी गंगा पथ पर एक लेन में होगी।

● तारामंडल और इस्कॉन मंदिर में आने वाले वाहन मालिक या चालक मल्टी लेवल स्मार्ट पार्किंग में वाहनों को पार्क कर सकेंगे।

● बुद्ध स्मृति पार्क चहारदीवारी के पूरब, पाल रेस्टोरेंट के किनारे और मल्टी लेवल पार्किंग में पार्किंग नहीं होगी।

● राजधानी वाटिका में आने वाले वाहन मालिक या चालक अटल पथ पर एक लेन में दोनों फ्लैंक पर व्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क कर सकेंगे।

● चिड़ियाखाना गेट नंबर-1 और राजवंशीनगर हनुमान मंदिर के पास कोई भी वाहन सड़क पर पार्क नहीं होगी। यहां आने वाले वाहन वेटनरी कॉलेज के खाली मैदान में लगेंगे।

● पटना जंक्शन, हनुमान मंदिर एवं गोलंबर के चारों ओर सड़क पर वाहन पार्क नहीं होगा। जीपीओ गोलंबर फ्लाईओवर के नीचे आरब्लॉक चौराहा तक सड़क किनारे एक लेन या मल्टी मॉडल हब में लगेंगे।

● कुम्हरार पार्क के पास मुख्य सड़क पर वाहनों का पड़ाव वर्जित रहेगा, दोनों ओर कच्ची फ्लैक में पार्क होंगे।

● नेहरू पथ पर यातायात का अधिक दबाव होने पर डुमरा पुलिस चौकी के पूरब ऑटो नहीं चलेंगे। यहां से सभी वाहन हवाई अड्डा की ओर जाएंगे या फिर डुमरा चौकी से यू-टर्न लेंगे।

● सर्कुलर रोड से पूरब आगे इको पार्क की ओर सरकारी और कर्मियों के वाहन छोड़कर शेष नहीं चलेंगे

● कर्पूरी गोलंबर के आगे ईको पार्क की ओर कोई भी वाहन का परिचालन नहीं होगा। ये वाहन ललित भवन की ओर जाएंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें