खान सर होंगे गिरफ्तार? रौशन सर के बाद पटना के कोचिंग किंग फैजल खान पर भी एफआईआर

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Khan Sir Facing Arrest After FIR: पटना में कोचिंग के झगड़े में रौशन आनंद सर के जेल जाने के बाद फैजल खान उर्फ खान सर भी गिरफ्तारी की कगार पर हैं। फायरिंग केस में पुलिस ने खान सर पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

खान सर होंगे गिरफ्तार? रौशन सर के बाद पटना के कोचिंग किंग फैजल खान पर भी एफआईआर

Khan Sir Facing Arrest After FIR: पटना में दो कोचिंग के झगड़े में रौशन आनंद सर के जेल जाने के बाद अब फैजल खान उर्फ खान सर गिरफ्तारी की कगार पर हैं। पटना पुलिस ने कोचिंग पर फायरिंग की झूठी सूचना देने को लेकर खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। इस मामले में कल फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद खान सर के दो गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें हथियार जब्त कर जेल भेज दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि फैजल उर्फ खान सर का नाम उसी प्राथमिकी में जोड़ा गया है। एफआईआर में खान सर की मौजूदगी में फायरिंग के आरोप हैं। आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा में नाम आने के बाद अगर कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली तो खान सर की गिरफ्तारी का खतरा है।

एफआईआर में अपना नाम जोड़े जाने के बाद खान सर ने टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि घटना के समय सुरक्षा गार्ड ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। खान सर ने मंगलवार की रात घटना के फौरन बाद दावा किया था कि उनके कोचिंग पर हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई है। अगली सुबह उन्होंने इस दावे से पीछे हटते हुए कहा कि उन्होंने घटना के बाद अफरातफरी के बीच वही कहा था, जो उनको गार्ड ने बताया था। गुरुवार की सुबह रौशन आनंद के कोचिंग ज्ञान बिंदु ने फैजल खान के गार्ड का फायरिंग करता वीडियो दिखाकर पुलिस से खान सर पर ऐक्शन लेने की मांग की थी। इस मामले में खान सर के दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके हथियार जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

उलटा फंसते दिख रहे खान सर, फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद दो बॉडीगार्ड पुलिस हिरासत में

खान सर और रौशन आनंद सर के बीच इस झगड़े का कारण बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती में पास कैंडिडेट्स को लेकर क्रेडिट की लड़ाई है। पटना के ही कोचिंग संचालक गुरु रहमान ने मीडिया से कहा था कि दोनों कोचिंग के बीच पास कैंडिडेट की खरीद-फरोख्त हो रही थी। इसका मतलब यह हुआ कि पास कैंडिडेट को दोनों कोचिंग पढ़ाने का दावा करते हुए सफलता का श्रेय ले रहे थे। पास कैंडिडेट को लेकर एक कोचिंग में सम्मान समारोह था, जहां दूसरे कोचिंग के भी कुछ कैंडिडेट गए थे। इसको लेकर विवाद हुआ और वो झगड़े में बदल गया। इसके बाद खान सर के कोचिंग पर धावा बोल दिया गया। खान सर का कोचिंग कार्ड हमले में घायल भी हो गया था। इसी केस में एक कोचिंग के मालिक रौशन आनंद सर समेत कुछ लोग जेल में हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।