Hindi NewsBihar Newspatna police encounter shot miscreants who demands ransom from bank employee janipur
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

संक्षेप:

पुलिस की गोली से अपराधी घाायल हुआ है और उसका इलाज फिलहाल एम्स में चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की गोली से घायल अपराधी पर बैंककर्मी से रंगदारी मांगने का आरोप है। घायल अपराधी का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है।

Dec 11, 2025 10:32 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना में सुबह-सुबह अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पटना के जानीपुर के मुरादपुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को पैर में गोली मार दी है। पुलिस की गोली से अपराधी घाायल हुआ है और उसका इलाज फिलहाल एम्स में चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की गोली से घायल अपराधी पर बैंककर्मी से रंगदारी मांगने का आरोप है। घायल अपराधी का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है। आरोपित राकेश कुमार के पास से कट्टा और गोली बरामद किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि राकेश कुमार पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी। राकेश को पकड़ने के लिए जब पुलिस पहुंची तब वो भागने लगा और इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और अपराधी को पैर में गोली मार दी। राकेश कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि वो दीघा थाना इलाके का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि राकेश के कुछ अन्य साथी भी इस कांड में शामिल हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।