Hindi NewsBihar NewsPatna more polluted than Delhi with AQI of 335 air quality in 10 Bihar cities poor today
पटना में दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण, 335 पहुंचा AQI; आज बिहार के 10 शहरों की हवा खराब

पटना में दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण, 335 पहुंचा AQI; आज बिहार के 10 शहरों की हवा खराब

संक्षेप:

Bihar AQI Today: बिहार की राजधानी पटना बुधवार को दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित रही। पटना में 335 एक्यूआई दर्ज किया गया। बिहार के 10 अन्य शहरों की हवा भी खराब श्रेणी में पहु्ंच गई है।

Dec 10, 2025 08:35 am ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar AQI Today: बिहार में ठंड और कोहरे के असर से वायु प्रदूषण में तेजी से उछाल आया है। प्रदेश की राजधानी पटना में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। पटना में प्रदूषण का स्तर देश की राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। यहां एक्यूआई 335 पहुंच गया है, जो कि चिंताजनक है। वहीं, बिहार के 10 अन्य शहरों की हवा भी बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गयाजी, हाजीपुर, मुंगेर जैसे शहर शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार बुधवार, 10 दिसंबर सुबह 7 बजे पटना के समनपुरा में एक्यूआई 335 दर्ज किया गया। इसी दौरान, दिल्ली में सर्वाधिक एक्यूआई द्वारका इलाके में 326 रहा, जो कि पटना से कम है। हालांकि, बीते 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी का सूचकांक 350 के पार भी पहुंच गया था। 300 से ऊपर के एक्यूआई को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। प्रदूषित हवा में लंबे समय तक सांस लेने पर श्वसन संबंधी बीमारी होने की आशंका रहती है।

बिहार के 10 शहरों की हवा खराब

पटना के अलावा बिहार के 10 अन्य शहरों की हवा भी बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 200 के ऊपर रहा। इनमें गयाजी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, भागलपुर, आरा, बक्सर, मुंगेर, बिहारशरीफ, अररिया और राजगीर शामिल है।

बिहार के विभिन्न शहरों में आज सुबह 7 बजे AQI:

  • अररिया- 218
  • आरा- 217
  • बेगूसराय- 185
  • भागलपुर- 280
  • बिहारशरीफ- 259
  • बक्सर- 204
  • गयाजी- 221
  • हाजीपुर- 214
  • मुंगेर- 269
  • मुजफ्फरपुर- 206
  • पटना- 335
  • पूर्णिया- 139
  • राजगीर- 248
  • सहरसा- 185

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।