Patna Metro: पटना मेट्रो मलाही पकड़ी स्टेशन तक कब से दौड़ेगी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया

Mar 12, 2026 07:36 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

Patna Metro: अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री को बताया कि ट्रायल रन पूरा हो चुका है। सीएमआरएस की हरी झंडी मिलते ही पटना मेट्रो का मलाही पकड़ी तक परिचालन शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि सिविल वर्क ससमय पूरा हो रहा है।

Patna Metro: पटना मेट्रो मलाही पकड़ी स्टेशन तक कब से दौड़ेगी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया

Patna Metro: पटना मेट्रो इस महीने यानी मार्च के अंत तक मलाही पकड़ी तक दौड़ने लगेगी। अभी यह आईएसबीटी से भूतनाथ तक चल रही है। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को पटना मेट्रो के कार्य प्रगति की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी।समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि सारा कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री को बताया कि ट्रायल रन पूरा हो चुका है। सीएमआरएस की हरी झंडी मिलते ही पटना मेट्रो का मलाही पकड़ी तक परिचालन शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि सिविल वर्क ससमय पूरा हो रहा है। जमीन हस्तांतरण से जुड़े मुद्दे भी लगभग पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने टनलिंग, इलेक्ट्रिक वर्क से जुड़े कार्यों की भी जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, सचिव सह पटना मेट्रो के एमडी संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा सहित पटना मेट्रो एवं डीएमआरसी के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप-मुख्य सेवा सचिव सुधीर कुमार ने मंगलवार को पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले मलाही पकड़ी से खेमनीचक खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेमनीचक से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो परिचालन शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया।

निरीक्षण के क्रम में श्री कुमार ने सुरक्षा और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिये विभिन्न महत्वपूर्ण प्रणालियों और यात्री सुविधाओं की जांच की। उन्होंने यूपीएस कक्ष, लिफ्ट और एस्केलेटर, एएसएस कक्ष, एससीआर कक्ष तथा प्लेटफॉर्म स्तर का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही कॉरिडोर के साथ ओएचई की ऊंचाई माप की भी समीक्षा की।

उन्होंने ईएंडएम प्रणालियों और अन्य तकनीकी प्रतिष्ठानों का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये, जिससे मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु हों।

अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता कॉरिडोर पर लगातार हो रहे निरीक्षण और विभिन्न तकनीकी जांचों के कारण पटना मेट्रो परियोजना अपने परिचालन लक्ष्य के और करीब पहुंच रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।