Patna Metro: मीठापुर से खेमनीचक स्टेशन तक कब दौड़ेगी मेट्रो, राजेंद्र नगर से पटना जंक्शन भी जाएगी

हिन्दुस्तान ब्यूरो
Follow us on Google News
share

Patna Metro: पटना मेट्रो से अब आप जल्द ही मीठापुर से खेमनीचक तक का सफर कर सकेंगे। मीठापुर से खेमनीचक 3.1 किमी मेट्रो रेल का निर्माण जून, 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार को पटना मेट्रो को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक हुई है।

Patna Metro:
Patna Metro:

Patna Metro: पटना मेट्रो धीरे-धीरे यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। अच्छी बात यह है कि पटना मेट्रो का दायरा अब जल्द ही बढ़ने वाला है। यानी अब पटना में मेट्रो ट्रेन को अन्य स्टेशनों पर भी दौड़ाने की तैयारी जोड़ पकड़ रही है। आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो ट्रेन दौड़ने के बाद अब मीठापुर से खेमनीचक स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसके लिए पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा बैठक सोमवार को की गई। इस बैठक में अलग-अलग स्टेशनों के निर्माण कार्य की समय सीमा तय कर दी गई है। इस समीक्षा बैठक में खुद मुख्य सचिव भी मौजूद थे। समीक्षा बैठक में तय किया गया कि मीठापुर से खेमनीचक 3.1 किमी मेट्रो रेल का निर्माण जून, 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

राजेंद्र नगर स्टेशन/मलाही पकड़ी रैंप से आकाशवाणी स्टेशन और पटना जंक्शन तक आठ किमी अंडरग्राउंड स्ट्रेच में परिचालन 2028 तक पूरा होगा। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा बैठक में यह समय सीमा तय की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गति को दोगुना किया जाए, ताकि परियोजना को संशोधित लक्ष्यों के भीतर हर हाल में पूरा किया जा सके।

मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय ने डिपॉजिट वर्क्स के तहत चल रहे अनुबंधों के लिए ₹1100 करोड़ के आवश्यक फंड प्रवाह को निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया। ताकि, वित्तीय बाधाओं के कारण काम न रुके। विकास भवन, विद्युत भवन और पटना जू स्टेशनों के आसपास प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्जन योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को कम-से-कम असुविधा होनी चाहिए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाएं।

साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देनी होगी

इस बैठक में फैसला लिया गया कि विकास भवन और विद्युत भवन स्टेशनों के निर्माण के लिए चिह्नित बाधाओं (जैसे एसबीआई एटीएम, पुलिस बूथ, फल दुकानें और संबंधित भवनों की बाउंड्री वॉल) को विभागों से समन्वय कर अविलंब हटवाएं। मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने और साप्ताहिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि पटनावासियों का मेट्रो का सपना जल्द साकार हो सके।

● आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक शुरू हो चुकी है मेट्रो

● 6.2 किलोमीटर की दूरी 16 मिनट में तय की जा रही

● मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी पर चढ़ने-उतरने की सुविधा

● खेमनीचक स्टेशन पर निर्माण अधूरा, इसलिए अभी स्टॉपेज नहीं

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।