पटना मेट्रो को सस्ती दर पर नहीं मिलेगी बिजली, विद्युत आयोग ने खारिज कर दी याचिका

पटना मेट्रो को सस्ती दर पर नहीं मिलेगी बिजली, विद्युत आयोग ने खारिज कर दी याचिका

संक्षेप:

सुबह छह से शाम पांच बजे तक मेट्रो के कुल परिचालन को 45 फीसदी हिस्सा होता है। इस अवधि में मेट्रो को खपत का 80 फीसदी ही विद्युत शुल्क देना होगा। इसके बाद तीन घंटे तक मेट्रो को सामान्य बिजली शुल्क यानी 100 फीसदी बिल देना होगा।

Nov 13, 2025 07:41 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने पटना मेट्रो को सस्ती दर पर बिजली देने की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। आयोग ने अपने फैसले में कहा है कि वह एक दिन में औसतन 16 घंटे तक मेट्रो का परिचालन करेगा। साथ ही कम दूरी होने पर भी वह रेलवे से अधिक किराया की वसूली करेगा। इसलिए पूर्व में तय की गई बिजली दर ही मान्य होगी। पटना मेट्रो की दलील थी कि 24 घंटे मेट्रो का परिचालन नहीं होगा। इसलिए रेलवे की तरह ही पटना मेट्रो को बिजली दिया जाना अनुचित है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन आयोग ने मेट्रो की इस दलील को खारिज कर दिया और कहा कि रिव्यू पीटिशन का अर्थ टंकण भूल या तथ्यात्मक गलती होती है। आयोग ने जब बिजली दर तय कर दी है तो वही लागू होगा। गौरतलब है कि रेलवे की तर्ज पर ही पटना मेट्रो के लिए बिजली शुल्क तय किया गया है। मेट्रो को 540 रुपए प्रति केवीए फिक्सड चार्ज, जबकि 8.16 रुपये प्रति यूनिट विद्युत शुल्क तय किया गया है।

मेट्रो पर भी टीओडी (टाईम ऑफ डे) लागू होगा। सुबह छह से शाम पांच बजे तक मेट्रो के कुल परिचालन को 45 फीसदी हिस्सा होता है। इस अवधि में मेट्रो को खपत का 80 फीसदी ही विद्युत शुल्क देना होगा। इसके बाद तीन घंटे तक मेट्रो को सामान्य बिजली शुल्क यानी 100 फीसदी बिल देना होगा। वहीं केवल सात घंटे ही मेट्रो का परिचालन पीक आवर में होगा।

इस दौरान मेट्रो को 120 फीसदी यानी सामान्य से 20 फीसदी अधिक विद्युत शुल्क देना होगा। हर एलिवेटेड स्टेशन पर शुरुआत में 200 किलोवाट बिजली खपत होने का अनुमान है, जो बाद के वर्षों में 300 किलोवाट तक बढ़ सकता है। वहीं भूमिगत स्टेशनों पर बिजली खपत 1500 किलोवाट होगी जो बाद के वर्षों में 2000 किलोवाट तक बढ़ सकती है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।