पटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़े

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना स्थित अपने अपार्टमेंट के नीचे बैठे वार्ड पार्षद के पति अनिल यादव पर बाइक सवार बदमाशों ने दनादन गोलियां बरसा दीं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। अनिल प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े हैं। 

patna anil yadav shot
पटना में वार्ड पार्षद के पति अनिल यादव को बदमाशों ने गोली मारी

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को जन सुराज पार्टी के एक नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने चकारम वार्ड नंबर 24 की पार्षद ज्ञानवंती देवी के पति अनिल यादव पर दनादन गोलियां बरसाईं। इस घटना में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत स्थिर बताई जा रही है। अनिल यादव प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीके खुद उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे और बिहार सरकार पर उखड़ गए।

पटना के विधि व्यवस्था एसडीपीओ-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम लगभग 7.30 बजे की है। अनिल यादव अपने अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठे हुए थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर 3 अपराधी वहां पहुंचे। वह अनिल यादव पर गोलियां बरसाकर वहां से तुरंत भाग निकले। गोली लगने से घायल अनिल को आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल में इलाजरत घायल के बारे में भी डॉक्टरों से जानकारी ली गई है। अनिल यादव को हाथ और कमर के निचले हिस्से में चार-पांच गोलियां लगी हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल वारदात की वजह सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि अनिल यादव भी वार्ड पार्षद रह चुके हैं। अभी उनकी पत्नी पार्षद हैं।

अपार्टमेंट में गोली मारी

अनिल यादव पर हुए हमले पर जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अनिल यादव अपने अपार्टमेंट में बैठकर काम कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने आकर उन्हें गोली मार दी। उन्हें फिलहाल मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि वह स्वस्थ हो जाएं।

प्रशांत किशोर बोले- यही जंगलराज है

पीके ने बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोगों को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने जंगलराज से लोगों को बचाने के नाम पर वोट मांगा था। अब यह जंगलराज नहीं तो और क्या है। प्रशांत किशोर ने इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पुलिस-प्रशासन से जवाब देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस थानों में बालू और शराब माफिया एवं गुंडों का कब्जा है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, पीके उखड़े