पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार, 16 साल तक जेल में बंद आरोपी निर्दोष निकला

हिन्दुस्तान, पटना, विधि संवाददाता
Follow us on Google News
share

कोर्ट ने समस्तीपुर के रंजीत कुमार झा नाम के शख्स को हत्या के आरोप से बरी करते हुए  कहा कि सिस्टम की लापरवाही के कारण एक निर्दोष व्यक्ति 16 वर्षों से जेल में सड़ता रहा।

Patna High Court
पटना हाई कोर्ट

Bihar News: पटना हाईकोर्ट ने एक आपराधिक मामले में दायल अपील वाद पर सुनवाई करते हुए बिहार सरकार, पुलिस और जेल प्रशासन पर तीखी टिप्पणी की है। हत्या के मामले में 16 सालों से जेल में बंद आरोपी को निर्दोष पाए जाने पर कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। मामला समस्तीपुर का है। रंजीत कुमार झा नाम के शख्स को हत्या के आरोप से बरी करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि सिस्टम की लापरवाही के कारण एक निर्दोष व्यक्ति इतने वर्षों से जेल में सड़ता रहा। पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) को इस मामले में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू करने और कृत कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने का भी आदेश दिया गया है।

न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति कुमार मनीष की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई की। कोर्ट ने जांच एजेंसियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह पुलिस की घोर लापरवाही और मिलीभगत से बनाया गया मनगढ़ंत केस है। कोर्ट ने कहा कि थाना प्रभारी और अनुसंधानकर्ता ने एक निर्दोष नागरिक को फंसाने के लिए शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाया और झूठा केस गढ़ कर एक निर्दोष आदमी को लंबे समय तक जेल में सड़ा दिया।

आरोपी ने 20 साल की सजा पूरी की

इतना ही नहीं, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और कारा प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा किया है। माननीय उच्च न्यायालय ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करने में भी काफी लापरवाही बरती गई। इस मामले के आरोपी ने 16 साल वास्तविक हिरासत और छूट सहित 20 साल की सजा पूरी कर ली, फिर भी उसकी समयपूर्व रिहाई का प्रस्ताव 11 महीने तक लंबित रखा गया।

डीजीपी को दिया यह आदेश

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में बिहार के डीजीपी को भी कार्रवाई का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि एक निर्दोष आदमी को फंसाने और इतने दिनों तक उसके जेल में रखे जाने के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर रिपोर्ट डीजीपी कोर्ट में पेश करें। कोर्ट के आदेश से बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। न्यायालय के फैसले से आम आवाम में चर्चा हो रही है कि कैसे पुलिस किसी को फंसाकर उसका जीवन बर्वाद कर देती है। रिहाई से रंजीत झा के परिवार के लोग काफी खुश हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, 16 साल तक जेल में बंद आरोपी निर्दोष निकला