Hindi NewsBihar NewsPatna Doctor arrested in Chapra Dr kidnapping case plan to murder raids from Bihar to Haryana
डॉक्टर ही निकला डॉक्टर का दुश्मन, अपहरण के बाद हत्या का था प्लान; बिहार से हरियाणा तक छापे

डॉक्टर ही निकला डॉक्टर का दुश्मन, अपहरण के बाद हत्या का था प्लान; बिहार से हरियाणा तक छापे

संक्षेप:

छपरा के डॉक्टर सजल कुमार के किडनैपिंग में पटना के ही एक डॉक्टर का हाथ था। पुलिस ने डॉ. शिवनारायण समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डॉ. सजल के अपहरण के बाद उनकी हत्या की योजना थी, लेकिन उनकी सजगता से साजिश नाकाम हो गई। पुलिस बिहार से हरियाणा तक छापेमारी कर रही है।

Dec 20, 2025 08:07 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, छपरा
share Share
Follow Us on

बिहार के छपरा में बुधवार रात डॉक्टर सजल कुमार और उनके केयर-टेकर की किडनैपिंग नाकाम हो जाने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। इस केस में पटना का ही एक डॉक्टर मास्टरमाइंड निकला है। उसका नाम शिवनारायण है, जो डॉक्टर सजल के क्लीनिक में एनेस्थिसिया का काम देखता था। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं की योजना थी कि फिरौती वसूलने के बाद डॉक्टर सजल कुमार की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने बीते दो दिन छपरा और पटना में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी की तलाश में हरियाणा में छापेमारी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, पटना के डॉक्टर ने सारण के डॉक्टर की एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहरण की सुपारी दी थी। सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने शुक्रवार को बताया कि ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड स्थित बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले डॉ.शिवनारायण इस अपहरण कांड का मास्टरमाइंड है। अपराधियों के चंगुल से बचकर निकले डॉक्टर की क्षतिग्रस्त कार की फॉरेंसिक जांच शुक्रवार को की गई।

किडनैप हुए डॉक्टर ने कार से कूदकर बचाई जान

मालूम हो कि छपरा के टाउन थाना क्षेत्र के साधनापुरी दहियावां मोहल्ले के रहने वाले जाने-माने चिकित्सक डॉ. सजल कुमार को अपराधियों ने अपहरण के लिहाज से उस समय निशाना बनाया, जब वे अपने वाहन से रात में अपने घर साधना पुरी मोहल्ले में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:अगवा डॉक्टर ने कार से कूदकर बचाई जान, एनकाउंटर में किडनैपर्स को लगी गोली

अपराधियों ने डॉक्टर सजल और उनके केयरटेकर को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ ले जा रहे थे। हालांकि डॉक्टर ने अपने साहस का परिचय देते हुए गाड़ी से कूद कर जान बचा ली। बाद में किडनैपर्स की गाड़ी एक पोल से टकरा गई। फिर अपराधी वहां से पैदल ही भाग निकले।

एनकाउंडर में दो अपराधियों को लगी गोली

उधर, इस घटना में शामिल अपराधियों के हथियार को जब्त करने गुरुवार को गई पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ भी हुई, जिसमें गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। फिलहाल दोनों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा। उनकी हालत पर पुलिस की कड़ी निगरानी है।

पैसों के लालच में डॉक्टर बन गया मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित डॉ. सजल कुमार के क्लीनिक में साथ ही काम करने वाले एनेस्थीसिया के डॉ. शिवनारायण ने पटना और आसपास के इलाकों में जमीन खरीदी थी। अभी उसको अन्य जमीन भी खरीदनी थी। डॉक्टर सजल के पास पैसे होने के बारे में उसे अच्छी जानकारी थी। इस लेन-देन और आर्थिक लालच के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें:बेटे के लव मैरिज से नाराज दादी ने पोते को बेचा, खरीदने वाला डॉक्टर फरार

सीनियर एसपी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ गोपालगंज, मोतिहारी और सारण जिलों में ठगी से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं, जिससे उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, दो देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, पांच खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने निकले थे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।