पटना से दिल्ली एसी स्लीपर का किराया 1893 रुपये, 23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

होली के मौके पर BSRTC दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से बिहार के लिए 23 फरवरी से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए सरकार किराये में सब्सिडी दे रही है। यात्रियों को कम दाम में एसी सफर का आनंद मिलेगा। 

Bihar BSRTC Bus

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने होली और ईद के मौके पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों से विशेष बस सेवा शुरू करने जा रही है। 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने लगभग 200 अंतरराज्यीय बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक 62 बसें बिहार के विभिन्न शहरों से दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। इनके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। निगम ने अब प्रमुख रूटों की समय-सारिणी और सब्सिडी युक्त किराया भी जारी कर दिया है।

पटना-दिल्ली रूट पर एसी सीटर बस का किराया मात्र 1254 रुपये और एसी स्लीपर बस का 1893 रुपये रखा गया है। सरकार इस मार्ग के लिए 619 और 919 रुपये की सब्सिडी दे रही है। बस पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे खुलेगी और दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होगी।

इसी तरह गयाजी से दिल्ली के लिए एसी सीटर बस 1158 रुपये और एसी स्लीपर 1747 रुपये में उपलब्ध होगी। बस गयाजी से शाम 7:30 बजे खुलेगी। वहीं, दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुजफ्फरपुर-दिल्ली रूट पर एसी सीटर का किराया सब्सिडी के बाद 1,121 रुपये और एसी स्लीपर का सब्सिडी के बाद 1,692 रुपये रखा गया है। मुजफ्फरपुर से बस सुबह 11:20 बजे रवाना होगी, जबकि दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे बस खुलेगी।

पूर्णिया से अंबाला का किराया 1563 रुपये

पूर्णिया-अंबाला एसी सीटर बस का किराया 1563 रुपये है, जो पूर्णिया से सुबह 11:30 बजे और अंबाला से शाम 4 बजे रवाना होगी। इसी तरह पटना-अंबाला के लिए एसी सीटर बस का टिकट 1334 रुपये निर्धारित किया गया है। पटना से बस सुबह 11:30 बजे और अंबाला से सुबह 10 बजे उपलब्ध होगी।

रांची के लिए शाम 6:30 बजे बस

मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस दोनों ओर शाम 6:30 बजे खुलेगी, जिसमें वास्तविक किराया 707 रुपये पर 269 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। यात्रियों को मात्र 438 रुपये टिकट का भुगतान करना होगा। मधुबनी-पानीपत (हरियाणा) के लिए बस मधुबनी से दोपहर 12 बजे और पानीपत से दोपहर 3 बजे रवाना होगी, किराया मात्र 1,345 रुपये है।

इन रूटों पर भी चलेंगी बसें, देखें किराया

• पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1093, एसी स्लीपर- 1649

• किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर- 1494, एसी स्लीपर- 2255

• अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1356, एसी स्लीपर- 2046

• सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर- 1183, एसी स्लीपर- 1785

• शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर- 1170, एसी स्लीपर- 1766

• सिवान-दिल्ली: एसी सीटर- 1007, एसी स्लीपर- 1520

• गयाजी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 1822

• गयाजी-अंबाला: एसी सीटर- 729

• मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर- 1434

• मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1223, एसी स्लीपर- 1845

• सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर- 1345, एसी स्लीपर- 2030

• लऊखा-अंबाला: एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 2109

बिहार सरकार की ओर से त्योहारी सीजन में दिल्ली के लिए 62, हरियाणा के लिए 40, झारखंड के लिए 10, पश्चिम बंगाल के लिए 5 और यूपी के लिए 2 बसें चलाई जाएंगी। BSRTC द्वारा सब्सिडी किराये के साथ इन बसों का संचालन किया जाएगा। इससे निजी ऑपरेटर की मनमनी से यात्रियों को राहत मिलेगी। सभी बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग की सुविधा होगी।

बता दें कि होली समेत अन्य त्योहारों पर दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार आने-जाने वालों की भारी भीड़ रहती है। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने की वजह से निजी बस संचालक मनमाना भाड़ा वसूलते हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना से दिल्ली एसी स्लीपर का किराया 1893 रुपये, 23 से चलेंगी होली स्पेशल बसें