बंटी मर्डर केसः किन्नर, शराब, सेक्स रैकेट का कॉकटेल; शंकर के ऑटो से ठिकाने पर ले गई थी मोनी

हिन्दुस्तान, पटना, प्रधान संवाददाता
Follow us on Google News
share

जांच में यह बात सामने आई है कि किन्नर से विवाद होने के बाद ही बंटी और रविश के बीच झगड़ा हुआ था। इसी वजह से रविश की अपहरण के बाद हत्या की गई।

बंटी यादव हत्याकांड

Patna Banti Murder: पटना के न्यू करबिगहिया के दुकानदार बंटी की हत्या में आरोपित किन्नर मोनी समेत चार बदमाश बिहार से बाहर भाग गए हैं। उनके यूपी में छिपे होने की आंशका है। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में यूपी गई है। जांच में यह बात सामने आई है कि किन्नर से विवाद होने के बाद ही बंटी और रविश के बीच झगड़ा हुआ था। इसी वजह से रविश की अपहरण के बाद हत्या की गई।

बंटी हत्याकांड में कुल आठ आरोपित हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपित रविश कुमार उर्फ बीसी, उसका भाई बजरंगी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चारों की गिरफ्तार हो जाएगी।

किन्नर और बंटी में हुई थी बहस

विवाद की शुरुआत किन्नर मोनी और बंटी के बीच बहस से हुई थी। बंटी के परिजनों का कहना है कि किन्नर मोनी पटना जंक्शन के आसपास के होटलों में देह व्यापार का धंधा चलवाती है। बंटी मोनी के इस हरकत से नाराज था। इसे लेकर 15 दिन पहले बंटी और मोनी के बीच झगड़ा हुआ था। रविश (मोनी का दोस्त) और बंटी के बीच लड़ाई अवैध शराब बिक्री को लेकर हुई थी। घटना के 15 दिन पहले रविश और मोनी बंटी के घर पर आकर धमकी देकर गए थे।

शराब की हर खेप में मांगता था हिस्सेदारी

पुलिस की मानें तो रात में अक्सर बंटी पटना जंक्शन के पास आता था। यूपी से ट्रेन से आने वाली शराब की हर खेप में हिस्सेदारी मांगता था। रविश इसका विरोध कर रहा था।

शंकर के ऑटो का इस्तेमाल

इस मामले में मोनी किन्नर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में उसके तार मुख्य आरोपित रवीश से जुड़े मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि शंकर कुमार के ऑटो का इस्तेमाल बंटी को ले जाने में किया गया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इस वारदात की साजिश में शामिल था या बिना पूरी जानकारी के उसका वाहन इस्तेमाल किया गया।

तीन आरोपितों पर वारंट

बंटी हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपितों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वारंट मिलने के बाद पटना पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को कोतवाली थाना पुलिस की ओर से न्यायालय में आवेदन दायर किया गया था, जिसके बाद मोनी किन्नर, शंकर कुमार और सोनू के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया।

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन किनारे हत्या

बंटी के अपहरण के बाद आरोपित किन्नर मोनी के घर पर ले गए। वहां पिटाई के बाद ऑटो में ही हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के किनारे हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि रविश ने साजिश के तहत बंटी की हत्या कराई है ताकि पटना जंक्शन के आसपास उसका वर्चस्व कायम रह सके।

कॉल डिटेल्स में रोज 20-25 बार फोन पर बातचीत

पुलिस ने बंटी और रविश के मोबाइल का कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि एक दिन में दर्जनों बार बातचीत की है। व्हाट्सएप कॉल भी बात की। पिछले 15 दिनों में दोनों का रोजाना औसतन 20 से 25 बार बातचीत की। घटना के दो दिन पहले तक दोनों के बीच हर आधे घंटे पर बातचीत हुई है। विवाद का कारण अवैध शराब की बिक्री में हिस्सेदारी था।

बंटी चाहता था वर्चस्व

जांच में यह बात सामने आई है कि बंटी जंक्शन, न्यू करबिगहिया व जक्कनपुर में अवैध शराब के कारोबार पर वर्चस्व चाहता था। वहीं, बीसी अपना दबदबा कायम रखना चाहता था।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबंटी मर्डर केसः किन्नर, शराब, सेक्स रैकेट का कॉकटेल; शंकर के ऑटो का इस्तेमाल हुआ