पटना-सीवान की हवा सबसे खराब; 250 के पार AQI, जानें बाकी जिलों का हाल
बिहार के छह शहरों—सीवान, पटना, हाजीपुर, सहरसा, बिहारशरीफ और समस्तीपुर—की हवा प्रदूषण से खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सीवान सबसे प्रदूषित रहा, जहां AQI 265 दर्ज हुआ, जबकि पटना का औसत AQI 236 रहा।

प्रदूषण मानकों के लगातार उल्लंघन से राज्य के छह शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को सीवान, पटना, हाजीपुर, सहरसा, बिहारशरीफ और समस्तीपुर की हवा खराब रही। सर्वाधिक प्रदूषित सीवान रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 265 था। वहीं राजधानी पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 पर पहुंच गया।
शनिवार को पटना शहर का 80 प्रतिशत इलाका प्रदूषित रहा। सबसे खराब हाल गांधी मैदान इलाके का रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 270 था। दानापुर, समनपुरा और तारामंडल का इलाके की हवा खराब रही। सप्ताहांत के कारण वाहनों का लोड सड़कों पर कम होने के बाद भी अधिकतर इलाके प्रदूषण की चपेट में रहे।
मौसम में बदलाव यानी धूप निखरने के बावजूद प्रदूषण की मात्रा में बढ़ोतरी होने की वजह लापरवाही मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि निर्माण स्थलों के पास मानकों का घोर उल्लंघन हो रहा है। सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाने की जरूरत है। प्रदूषण मानकों का पालन नहीं करने वाले एजेंसियों पर कार्रवाई की बेहद आवश्यकता है। शनिवार को प्रदूषण के पसरने को विशेषज्ञ नागरिकों के सेहत के लिए खतरनाक बता रहे हैं।
पटना के विभिन्न इलाकों का हाल
दानापुर 238
तारामंडल 267
गांधी मैदान 270
समनपुरा 218
राजवंशी नगर 169
शहरों का हाल
बिहारशरीफ- 227
हाजीपुर- 261
पटना 236
सहरसा 234
समस्तीपुर 217
सीवान 265
बक्सर 169
राजगीर 175
पूर्णिया 135
गया 149
कटिहार 135
अररिया 126
आरा 106
औरंगाबाद 118
बेतिया 140
भागलपुर 124
मुजफ्फरपुर 148
किशनगंज 59


