पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कुलपति के बॉडीगार्डों पर लगाया धमकाने का आरोप, जान का खतरा बता किया केस

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

  • बहादुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराया गया है। कुलसचिव प्रो. एनके झा का आरोप है कि 29 मार्च को सिंडिकेट की बैठक थी। शाम को साढ़े सात बजे वह घर लौटे थे।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कुलपति के बॉडीगार्डों पर लगाया धमकाने का आरोप, जान का खतरा बता किया केस

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एनके झा ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव की एस्कार्ट गाड़ी पर सवार विवि के कुछ कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर डराने-धमाकाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने इस बाबत बहादुरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराया गया है। कुलसचिव प्रो. एनके झा का आरोप है कि 29 मार्च को सिंडिकेट की बैठक थी। शाम को साढ़े सात बजे वह घर लौटे थे।

बाजार समिति के बहादुरपुर बगीचा स्थित उनके घर पर उसी रात करीब 11.45 बजे कुलपति की एस्कार्ट गाड़ी से सुरक्षा गार्ड सहित कई लोग जो आर्यभट्ट और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं हमला करने की नियत से पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं काफी आहत हूं। मेरा परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने उस वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।