काम की बात: पाटलिपुत्र से सहरसा होकर पूर्णिया कोर्ट तक कल से चलेगी रात की ट्रेन, कोसी सीमांचल के यात्रियों को फायदा

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

पाटलिपुत्र से सहरसा होकर पूर्णिया कोर्ट तक रात में नई ट्रेन चलने जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। पटना से कोसी, सीमांचल तक नाइट ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रेलवे ने रूट, टाइमिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।  

Patliputra to Purnea court via saharsa night train
पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट वाया सहरसा नाइट ट्रेन 17 अगस्त से चलेगी (फाइल फोटो)

रंजीत, सहरसा। बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सूबे की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट के लिए रात के समय में नई स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक चलेगी। ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 5 दिन तक अगले एक महीने तक किए जाने से संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट जाएगी और आएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से कोसी और सीमांचल के लोगों की राजधानी पटना से रात्रिकालीन ट्रेन की मांग पूरी हो जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना मुताबिक पाटलिपुत्र से स्पेशल ट्रेन (03216) बुधवार और शनिवार को छोड़कर अन्य सभी दिन देर रात 11 बजे खुलेगी। सुबह 5.55 बजे सहरसा होते हुए साढ़े 8 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट से गुरुवार और रविवार को छोड़कर अन्य दिन यह स्पेशल ट्रेन (03215) सुबह 9.10 बजे खुलेगी और दिन के 11 बजे सहरसा और शाम 5.45 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी।

10 स्लीपर क्लास और 5 एसी कोच

20 कोच वाली इस ट्रेन में 4 अनारक्षित, 10 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, एक टू एसी और दो एसएलआरडी कोच लगे रहेंगे। ट्रेन के चालू होने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। यह ट्रेन एलएचबी नहीं बल्कि आईसीएफ कोच वाली होगी। इसका मेंटेनेंस दानापुर कोचिंग डिपो में होगा।

सहरसा 7 घंटे में, पूर्णिया का सफर साढ़े 9 घंटे में तय होगा

पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन से 6 घंटे 55 मिनट में सहरसा और साढ़े 9 घंटे में पूर्णिया कोर्ट का सफर तय होगा। वहीं पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन से 5 घंटे 55 मिनट में सहरसा और 8 घंटे 55 मिनट में पूर्णिया कोर्ट का सफर पूरा होगा।

किस स्टेशन पर कितने बजे मिलेगी ट्रेन

पाटलिपुत्र से चलने वाली स्पेशल ट्रेन देर रात 11.30 में सोनपुर, 11.42 में हाजीपुर, 12.55 में मुजफ्फरपुर, 2 बजे समस्तीपुर, 2.55 बजे हसनपुर, 3.53 बजे खगड़िया, तड़के 4.10 बजे मानसी, 5 बजे सिमरी बख्तियारपुर, सुबह 5.55 बजे सहरसा, 6.50 बजे मधेपुरा, 7.18 बजे मुरलीगंज और 7.38 बजे बनमनखी स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं, पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह 9.35 बजे बनमनखी, 9.55 बजे मुरलीगंज, 10.15 बजे मधेपुरा, 11 बजे सहरसा, 11.51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, दोपहर 12.58 बजे मानसी, 1.12 बजे खगड़िया, 1.50 बजे हसनपुर, 2.10 बजे रोसड़ा, 2.50 बजे समस्तीपुर, 3.50 बजे मुजफ्फरपुर, 4.45 बजे हाजीपुर और शाम 5 बजे सोनपुर पहुंचेगी। पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट तरफ से आने वाली ट्रेन सहरसा में ठहराव आधा-आधा घंटा दिया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी-

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट वाया सहरसा स्पेशल ट्रेन सेवा 17 अगस्त से 16 सितंबर तक चलेगी। वहीं पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र वाया सहरसा स्पेशल ट्रेन 18 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगी। ट्रेन का परिचालन दोनों तरफ से सप्ताह में 5-5 दिन होगा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपाटलिपुत्र से सहरसा होकर पूर्णिया कोर्ट तक कल से शुरू होगी रात की ट्रेन