Hindi NewsBihar Newspassengers are in problem due to indigo airlines flight cancel patna mumbai fare cross 60 thousand
इंडिगो संकट से यात्री बेहाल, टिकटों की लग रही बोली; विमान किराया 60 हजार पार

इंडिगो संकट से यात्री बेहाल, टिकटों की लग रही बोली; विमान किराया 60 हजार पार

संक्षेप:

पटना एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले यात्री ज्यादा चिंतित दिखे। ये यात्री बैंकॉंक, यूरोप, दुबई के अलावा गोवा आदि शहरों के लिए पहले से ही लाखों रुपये लगा टिकट, होटलों की बुकिंग आदि करा चुके हैं।

Dec 07, 2025 09:38 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

इंडिगो विमान की परिचालन व्यवस्था बाधित होने के बाद पटना के विमान यात्री परेशानी में है। विमानों के लगातार रद्द होने से टिकट नहीं मिल रहा है। इधर, विमानन कंपनियां मौके का फायदा उठाकर जेब ढीली करने में लगी है। स्थिति यह है कि पटना एयरपोर्ट के टिकट काउंटरों पर एक तरह से टिकटों की बोली लग रही है। स्पाइसजेट, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के काउंटर पर यात्रियों को बताया जा रहा है कि पटना से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के लिए दो-तीन दिनों तक टिकट उपलब्ध नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुहार लगाने पर स्पाइसजेट के काउंटर पर बताया गया कि रविवार को मुंबई जाने के लिए वन स्टॉप विमान है। इसके लिए 67 हजार 593 रुपये का टिकट है। रविवार रात 9:40 में विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। वहां से रात के 2 बजे मुंबई के लिए विमान मिलेगा। गोआईबिबो ऑनलाइन एप पर शनिवार की सुबह पटना से मुंबई जाने के लिए वन स्टॉप विमान का किराया 93 हजार 903 रुपये दिख रहा था। इंडिगो के टिकट काउंटर पर यात्रियों को बताया जा रहा था कि 9 दिसंबर के बाद ही टिकट मिलेगा। ऑनलाइन पोर्टल पर इंडिगो के विमान का टिकट उपलब्ध है।

विदेश और घूमने जाने वाले यात्री दिखे सबसे अधिक लाचार

पटना एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले यात्री ज्यादा चिंतित दिखे। ये यात्री बैंकॉंक, यूरोप, दुबई के अलावा गोवा आदि शहरों के लिए पहले से ही लाखों रुपये लगा टिकट, होटलों की बुकिंग आदि करा चुके हैं। पटना के विकास कुमार ने बताया कि दो माह पहले पटना से मुंबई और मुंबई से जर्मनी जाने का टिकट कराए थे। रविवार सुबह 10 बजे मुंबई से जर्मनी के लिए फ्लाइट है। विमान रद्द होने पर लाखों रुपये बर्बाद होंगे। रोहित कुमार ने बताया कि उन्हें घूमने के लिए परिवार के साथ गोवा जाना था। लेकिन हैदराबाद से गोवा वाला विमान रद्द है। इंडिगो द्वारा वैकल्पिक विमान की सुविधा नहीं है।

चौथे दिन इंडिगो के 10 विमान रद्द, यात्री हुए आक्रोशित

इंडिगो के 10 विमान शनिवार को भी रद्द रहे। छह से अधिक विमान घंटों की देरी से आए-गए। पटना एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसरा हुआ है। एयरपोर्ट के प्रस्थान एरिया के सिर्फ इंडिगो टिकट काउंटर पर यात्रियों की कतार है। यात्री टिकट को भी री-शेड्यूल करने के लिए इंडिगो के कर्मचारियों से वार्ता करते दिखे। इसमें एक यात्री को 10 मिनट का समय लग रहा था। इस कारण पीछे कतार में खड़े यात्री आक्रोशित हो गए। यात्रियों का कहना था कि इतनी बड़ी आपदा है, उसके बावजूद यात्रियों की सहायता के लिए कुछ भी उपलब्ध नहीं है। अलग से काउंटर लगाना चाहिए था।

ये भी पढ़ें:कनपटी पर गन सटा कहा- फार्म हाउस मेरे नाम करो; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का तांडव
ये भी पढ़ें:कनपटी पर गन सटा कहा- फार्म हाउस मेरे नाम करो; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का तांडव
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।