Hindi NewsBihar NewsPappu Yadav shifted from Beur Jail to PMCH MP remains lying in gallery doctor reveals health report
पप्पू यादव बेऊर जेल से PMCH शिफ्ट, गैलरी में पड़े रहे सांसद; डॉक्टर ने बताया हेल्थ रिपोर्ट

पप्पू यादव बेऊर जेल से PMCH शिफ्ट, गैलरी में पड़े रहे सांसद; डॉक्टर ने बताया हेल्थ रिपोर्ट

संक्षेप:

गिरफ्तार पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बेऊर जेल से पीएमसीएच में शिफ्ट कर दिया गया है। समर्थकों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में उन्हें उचित व्यवहार नहीं मिला।

Feb 08, 2026 07:52 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Pappu Yadav in PMCH: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बेऊर जेल से पटना मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल(पीएमसीएम) में शिफ्ट कर दिया गया है। रात को जेल की आवश्य कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद उन्हें पीएमसीएच लाया गया। आरोप है कि सरकारी अस्पताल में सांसद के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। करीब आधे घंटे तक उन्हें कमरा नहीं मिला। सांसद गैलरी में स्ट्रेचर पर पड़े रहे। इस बीच उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके हेल्थ का अपडेट बताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पप्पू यादव के निजी सचिव ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश के बाद सांसद महोदय को बेऊर से वापस PMCH लाया गया जहां उन्हें वार्ड में शिफ्ट ना कर कोरिडोर में आधे घंटे से रखा गया। कोई सुध लेने वाला नहीं था। सुप्रीटेंडेंट फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। कंट्रोल रूम से जवाब नहीं मिल रहा था। कस्टडी में तैनात पुलिसकर्मी कह रहे थे कि अस्पताल प्रशासन से बात करिए। यहां उनको कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। क्या एक सांसद के साथ इस तरह का सुलूक न्यायसंगत है?

ये भी पढ़ें:नीट छात्रा केस: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना कल, पप्पू यादव की गिरफ्तारी से उबाल

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया कि जेल से आने के बाद मेडिकल इमरजेंसी में उनकी जांच की गयी। ब्लड शुगर बढ़ा हुआ पाया गया। लेकिन अन्य रिडिंग्स नॉर्मल मिले हैं। लेकिन हालात को देखते हुए एहतियातन उन्हें भर्ती किया गया है। फिलहाल उन्हें पीएमसीएच के कैदी वार्ड में रखा गया है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ अरविंद सिन्हा ने बताया कि वीवीआईपी ट्रीटमेंट में रखा गया है। समर्थकों की भीड़ जुटने से थोड़ी चुनौती है पर नियम और प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जा रहा है। सुबह में जांच कराई गयी उसमें रिपोर्ट नॉर्मल मिला। ऑर्थो और कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों से भी परामर्श लिया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में काम कर रही है।

शुक्रवार की रात पप्पू यादव को उनके पटना आवास से 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया। हेल्थ कंडिशन को देखते हुए उन्हें शनिवार की देर रात पीएमसीएच लाया गया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी से पटना से दिल्ली तक सियासी पारा हाई है।

ये भी पढ़ें:सांसद पप्पू यादव बेऊर जेल भेजे गए, 31 साल पुराने केस में हुए थे गिरफ्तार
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।