Hindi NewsBihar NewsPappu Yadav granted bail in one case remanded in another MP will not be released from jail yet
पप्पू यादव को एक केस में जमानत, दूसरे में रिमांड पर ले लिया; अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे सांसद

पप्पू यादव को एक केस में जमानत, दूसरे में रिमांड पर ले लिया; अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे सांसद

संक्षेप:

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना कोर्ट से एक केस में जमानत मिल गई है, लेकिन उन्हें दूसरे केस में रिमांड पर ले लिया गया है। फिलहाल वे बेऊर जेल से बाहर नहीं आएंगे। 

Feb 10, 2026 03:14 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि, फिलहाल वे जेल से बाहर नहीं आएंगे। उन्हें एक दूसरे मामले में रिमांड पर ले लिया गया है। सांसद को जिस मामले में जमानत मिली है, वो साल 1995 का है। उन पर मकान पर कब्जा करने और जालसाजी का आरोप लगा था। पुलिस ने बीते शुक्रवार की आधी रात को उन्हें पटना के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया था। उस समय समर्थकों की पुलिस से गहमागहमी हुई थी। इसके बाद पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें वे फिलहाल रिमांड पर रहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज मामले पर अब सुनवाई बुधवार को पटना की एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। यानी सांसद को कम से कम एक और रात बेऊर जेल में काटनी पड़ेगी। वहीं, मंगलवार को सुनवाई के दौरान पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी हत्या की साजिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है।

ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी का पुतला फूंका, आक्रोश; पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल

पुलिस ने आधी रात को आवास से किया था गिरफ्तार

पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज 31 साल पुराने मामले में वारंट मिलने के बाद पुलिस शुक्रवार आधी रात को पप्पू यादव के मंदिरी आवास पर पहुंची थी। सांसद और उनके समर्थकों ने पहले पुलिस का विरोध किया। करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। फिर पुलिस सांसद को गिरफ्तार कर आईजीआईएमएस अस्पताल ले आई थी। जहां उन्हें रात भर रखा गया था।

शनिवार सुबह पीएमसीएच में मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अदालत ने उनका इलाज कराने का निर्देश दिया था। इसलिए सांसद को पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कराया। रविवार को उनकी तबीयत ठीक होने के बाद बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:एक ईमेल की वजह से टल गई पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई, अभी जेल में ही रहेंगे

सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी के चलते सुनवाई टल गई। फिर मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां गर्दनीबाग थाना वाले मामले में उन्हें जमानत दे दी गई। मगर बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज हंगामा वाले ताजा मामले में उन्हें रिमांड पर ले लिया।

क्या है 31 साल पुराना मामला

पप्पू यादव पर 1995 में पटना के पुनाईचक में एक मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा था। विनोद बिहारी लाल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि एक व्यक्ति ने उनका मकान किराये पर लिया था। उसे बाद में पप्पू यादव के एक करीबी को दे दिया गया। फिर उनके मकान में एक राजनीतिक पार्टी का कार्यालय चलाया जाने लगा।

ये भी पढ़ें:LIVE: पप्पू यादव को कोर्ट से राहत, 31 साल पुराने मामले में मिली जमानत

31 साल से यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित है। अदालत ने पूर्व में सांसद को समन भेजा था, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ वारंट निकाला गया था। पिछले सप्ताह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।