पप्पू यादव ने मोदी सरकार से पूर्णिया के लिए मांगा 1000 करोड़ का विशेष पैकेज, बताया क्यों है जरूरत

Dec 11, 2024 02:59 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मोदी सरकार से अपने संसदीय क्षेत्र के लिए मोदी सरकार से 1000 करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज मांगा है।

पप्पू यादव ने मोदी सरकार से पूर्णिया के लिए मांगा 1000 करोड़ का विशेष पैकेज, बताया क्यों है जरूरत

सांसद पप्पू यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णिया जिले के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से 1000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की है। उन्होंने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को नियम 377 के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इस राशि की मांग की। उन्होंने यह सहायता कोशी-सीमांचल क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए मांगी है।

सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कोसी-सीमांचल क्षेत्र, खासकर पूर्णिया जिला हर साल सप्त कोसी नदी और उसकी सहायक नदियों की बाढ़ की चपेट में आता है। बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान होता है और जिले का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विशेष सहायता का आग्रह करते हुए कहा कि जिले में कंक्रीट सड़कों, पुल-पुलियों और घरों की मरम्मत के लिए कम से कम 1000 करोड़ रुपये की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोसी-सीमांचल क्षेत्र में बाढ़ के कारण विकास कार्यों में अवरोध होता है। सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वे इस आपदा प्रभावित क्षेत्र की कठिनाइयों को समझें और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक विशेष पैकेज प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग न केवल सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए किया जाएगा, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। सांसद ने कहा कि कोशी-सीमांचल क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब यहां की बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार उनकी इस मांग को प्राथमिकता देगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।