हवा में ठांए-ठांए, खुलेआम फायरिंग कर युवक ने मचाया दहशत; कोढ़ा गैंग की करतूत से पुलिस ऐक्शन में

Jan 26, 2026 10:07 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वायरल वीडियो में तीन युवक एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लेता है, उसे कॉक करता है और फिर हवा में फायर कर देता है। इससे दहशत का माहौल बन गया है।

हवा में ठांए-ठांए, खुलेआम फायरिंग कर युवक ने मचाया दहशत; कोढ़ा गैंग की करतूत से पुलिस ऐक्शन में

बिहार के कटिहार के कोढा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर सिमरिया में बाइक पर बैठकर पिस्टल से गोली निकालने और फायरिंग का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित वीडियो नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 से जुड़ा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिंदुस्तान नहीं करता है।

वायरल वीडियो में तीन युवक एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लेता है, उसे कॉक करता है और फिर हवा में फायर कर देता है। वीडियो के सामने आने के बाद वार्ड नंबर 33 के लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हथियार लहराने और फायरिंग के वीडियो वायरल होने से इलाके में असुरक्षा बढ़ रही है।

लोगों को डर है कि इस तरह की घटनाएं अपराधियों का मनोबल बढ़ा सकती हैं। साथ ही यह कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है।इधर वार्ड 33 के लोगों ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित जांच की मांग की है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। लोगों का कहना है कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और लोकेशन सत्यापित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 33 से जुड़ा बताया जा रहा फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक पिस्टल कॉक कर हवा में फायर करता दिख रहा है। लोगों ने एसपी से जांच कर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें