Hindi NewsBihar NewsPakistan bullets will be answered with shells made in Bihar Shah roared at a rally in Darbhanga
पाकिस्तान की गोली का जवाब, बिहार में बने गोले से दिया जाएगा; दरभंगा की रैली में गरजे शाह

पाकिस्तान की गोली का जवाब, बिहार में बने गोले से दिया जाएगा; दरभंगा की रैली में गरजे शाह

संक्षेप:

दरभंगा के जाले में चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अब पाकिस्तान की तरफ से गोली चली, तो बिहार में बने गोलों से जवाब दिया जाएगा। इस दौरान उन्होने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोला।

Nov 04, 2025 02:29 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। दरभंगा के जाले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने बिहार की धरती से कहा था, इसका जवाब दिया जाएगा। और सिर्फ 20 दिन के अंदर पाकिस्तान में घुसकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। अगर अब भी पाकिस्तान ने हिमाकत की, तो गोली का जवाब बिहार में बने तोप के गोले से देंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान उन्होने करप्शन पर आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोला। शाह ने कहा कि लालू यादव ने भी काफी कुछ किया है। चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, भर्ती घोटाला और AB एक्सपोर्ट का घोटाले किए, वहीं कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किये हैं। ये लोग बिहार का विकास नहीं कर सकते हैं। वहीं केंद्र में 11 साल से मोदी और बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार का शासन है, लेकिन किसी पर चार आने के भ्रष्टाचार तक का आरोप नहीं है।

एनडीए को वोट देने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि लालू जी का वही जंगलराज, कपड़े-चेहरे और भेष बदलकर फिर से आने वाला है। अगर 6 तारीख को गलती हुई, तो फिर अपहरण, फिरौती और जंगलराज लौट आएगा। पिछले 20 सालों में नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त किया है। अब नीतीश भाई और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाने का समय आ चुका है।

ये भी पढ़ें:ललन सिंह पर केस, विपक्षी वोटरों को रोकने कहा था; JDU बोली- वीडियो से छेड़छाड़
ये भी पढ़ें:गरीबों को वोट मत डालने दो.., ललन सिंह के भाषण का वीडियो दिखा RJD ने घेरा
ये भी पढ़ें:अभी वो बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे; तेजस्वी पर बोले तेजप्रताप