Hindi NewsBihar Newsowner killing in bihar father throat slit his daughter and thrown dead body in canal
ऑनर किलिंग: बेड पर बेटी का गला काट नहर में फेंक आए, पिता और भाई ने लव अफेयर में ली जान

ऑनर किलिंग: बेड पर बेटी का गला काट नहर में फेंक आए, पिता और भाई ने लव अफेयर में ली जान

संक्षेप:

सुप्रिया की हत्या उसके कमरे में ही उसके बेड पर की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए बेड, बेडशीट समेत अन्य सामान को परिजनों ने जला दिया था। जांच के दौरान किशोरी के पिता के हाथ में बंधे रक्षासूत्र पर भी मृतका के खून के नमूने पाए गए।

Jan 04, 2026 09:03 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बांका
share Share
Follow Us on

बिहार में झूठी शान के लिए एक पिता ने अपनी बेटी की जान ले ली। दहला कर रख देने वाली यह वारदाता बांका जिले की है। यहां टाउन थाना क्षेत्र के चमरैली गांव में एक किशोरी की झूठे आत्मसम्मान के फेर में हत्या कर दी गई। हॉरर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को किशोरी का शव चमरैली गांव की नहर से बरामद किया गया। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतका चमरैली निवासी शशिभूषण झा की पुत्री सुप्रिया कुमारी (17 वर्ष) थी। सुप्रिया गुरुवार से ही लापता थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार को पिता ने मजलिशपुर निवासी शैलेश कुमार पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए बांका थाने में मामला दर्ज कराया था। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि मामले में किशोरी के पिता व भाई की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने किशोरी के पिता शशिभूषण झा व भाई ईशान कुमार को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें:बिहार में कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बढी ठंड; मौसम का हाल

एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने शनिवार शाम प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुप्रिया के पिता ने बांका टाउन थाना में पड़ोसी गांव मजलिशपुर निवासी शैलेश कुमार पर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में टाउन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के साथ एक विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस का शक प्रेम प्रसंग और हॉरर किलिंग की ओर गया। इसी बीच शनिवार को किशोरी का शव उसके घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर नहर में बरामद किया गया। एफएसएल टीम को मृतका के घर और आसपास कई स्थानों पर खून के धब्बे भी मिले।

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी सुप्रिया

एसपी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि एक जनवरी की रात सुप्रिया अपने प्रेमी शैलेश यादव से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिजनों द्वारा मना किए जाने पर उसने घर से भागकर शादी करने की धमकी दी थी। इसी बात से नाराज होकर पिता शशिभूषण झा और मृत किशोरी के सहोदर भाई ने सुप्रिया के साथ मारपीट की और बाद में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से रात के अंधेरे में उसे नहर में फेंक दिया गया और मामले को अपहरण का रूप देने के लिए प्रेमी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सुप्रिया के कमरे में ही की गई थी उसकी हत्या

एफएसएल टीम के सदस्य पवन प्रजापति और सुनील कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सुप्रिया की हत्या उसके कमरे में ही उसके बेड पर की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए बेड, बेडशीट समेत अन्य सामान को परिजनों ने जला दिया था। जांच के दौरान किशोरी के पिता के हाथ में बंधे रक्षासूत्र पर भी मृतका के खून के नमूने पाए गए। कड़ाई से पूछताछ के बाद पिता शशिभूषण झा ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घर के भीतर आम के पेड़ के पास जमीन में गाड़ा गया चाकू भी बरामद किया गया, जिससे किशोरी का गला रेतकर हत्या की गई थी।

प्रेमी शैलेश ने कहा, रात 10 :30 बजे सुप्रिया से बात हो रही थी

शैलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि एक जनवरी की रात करीब 10:30 बजे उसकी सुप्रिया से फोन पर बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान सुप्रिया ने अपनी जान का खतरा बताते हुए बचाने की गुहार लगाई थी। तभी फोन पर मारपीट और चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कॉल कट गई।

ये भी पढ़ें:पिटाई कर कपड़े उतरवाए, लड़के से अप्राकृतिक सेक्स की कोशिश; पटना में हैवानियत
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।