घुसपैठिए के नाम पर सीमांचल के लोगों को बदनाम करने की साजिश; अररिया में BJP पर बरसे ओवैसी

घुसपैठिए के नाम पर सीमांचल के लोगों को बदनाम करने की साजिश; अररिया में BJP पर बरसे ओवैसी

संक्षेप:

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अररिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेपी पर रही। उन्होने कहा कि घुसपैठिए के नाम पर सीमांचल के लोगों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इस बार सीमांचल का बेटा बिहार का सीएम बनेगा।

Nov 08, 2025 02:56 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, अररिया/पटेगना
share

बिहार चुनाव के दूसरे दौर का प्रचार जारी है। इस बीच एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घुसपैठिए के नाम पर भाजपा पर सीमांचल के लोगों के खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि नीतीश-मोदी, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर सीएम बनाने का दावा कर रही है। लेकिन इस बार सीमांचल का बेटा ही मुख्यमंत्री बनेगा। ओवैसी शनिवार को जोकीहाट विधानसभा के उदाहाट मैदान में और अररिया सदर विधानसभा के झौआ पलासी में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वक्फ पर ओवैसी ने केंद्र को घेरा

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बाढ़, कटाव, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली को मिटाने के लिए जोकीहाट के पार्टी प्रत्याशी मुर्शीद आलम और अररिया सदर के उम्मीदवार मंजूर आलम के पक्ष में मतदान की अपील की। ओवैसी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार वक्फ कानून लाकर हमारी मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान, मदरसा आदि की जमीन को हड़पने की साजिश कर रहा है जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

10 सालों में अररिया में नहीं हुआ विकास- ओवैसी

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा कि सीमांचल का यह क्षेत्र बाढ़ जैसी विपदा से जूझ रहा है। अररिया के कांग्रेस प्रत्याशी बीमार हैं। 10 वर्षों से अररिया में कोई विकास का कार्य नहीं हुआ है। औवैसी के निशाने पर महागठबंधन, एनडीए के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज पर भी निशाना साधा। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों के माला से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

आपको बता दें ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम इस बाक जीडीए गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ रही है। जिसमें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (ASP) और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी (AJP) शामिल है। ये गठबंधन बिहार की 65 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
नीतीश को सत्ता से नहीं हटा पाएंगे तेजस्वी; भाजपा की ‘B टीम’ कहने पर भड़के ओवैसी
तेजस्वी के दूध के दांत भी नहीं निकले, लालू का बेटा बोलता है..., खूब बरसे ओवैसी
राहुल बांग्लादेश और ओवैसी पाकिस्तान चले जाएं; बिहार में बोले हिमंता सरमा